गालब्लैडर निकल चुका है तो डॉक्टर से जानें कब और कैसे खाएं? तभी डाइजेस्ट होगा खाना gallbladder removal diet what to eat what not precautions to prevent gas bloating indigestion, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

गालब्लैडर निकल चुका है तो डॉक्टर से जानें कब और कैसे खाएं? तभी डाइजेस्ट होगा खाना

Gallbladder Removal Diet: गालब्लैडर में पथरी होने के बाद सर्जरी के जरिए गालब्लैडर रिमूव कर दिया गया है। तो खानपान के साथ आदतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जानें कब, कैसे और कितनी मात्रा में क्या खाना है।

Fri, 1 May 2026 09:01 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गालब्लैडर निकल चुका है तो डॉक्टर से जानें कब और कैसे खाएं? तभी डाइजेस्ट होगा खाना

गॉलब्लैडर में स्टोन की समस्या होने पर डॉक्टर पूरे हमेशा पूरे गॉलब्लैडर को ही बाहर निकाल देते हैं। जिसकी वजह से मरीजों को सर्जरी के बाद पेट में भारीपन, ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, ज्यादातर लोगों को गालब्लैडर के फंक्शन की सही जानकारी नहीं होती। जिसकी वजह से पथरी की समस्या दूर हो जाने के बद उन्हें डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम घेर लेती है। गैस्ट्रो के डॉक्टर ने बताया है कि गालब्लैडर रिमूव होने के बाद कब और कितनी मात्रा में खाना खाना चाहिए। साथ ही किन चीजों को खाएं और किसे अवॉएड करें।

गालब्लैडर रिमूव होने से क्या होता है

गालब्लैडर का काम लिवर में बनने वाले बाइल जूस को स्टोर करने का होता है और फैट डाइजेस्ट करने के लिए आंत में छोड़ना होता है। लेकिन जब गालब्लैडर नहीं होता तो बाइल जूस डायरेक्ट ज्यादा मात्रा में आंतों में आने लगता है। जिससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है। अपच, गैस, ब्लोटिंग, डायरिया, एसिड रिफ्लक्स और पेट में दर्द की समस्या कॉमन रहती है। इसलिए जरूरी है कि खानपान के मामले में खास ध्यान रखा जाए। गेस्ट्रो के डॉक्टर ने बताया कि कितनी मात्रा में और कब-कब खाने से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

गालब्लैडर निकलने के बाद खाने में सावधानी

गालब्लैडर निकल जाने के बाद खाना खाने के दौरान सावधानी जरूरी है। डॉक्टर के मुताबिक एक बार में ज्यादा खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। वहीं फास्टिंग से भी बचना चाहिए। थोड़ा खाना खाने से पेट में कब्ज हो जाती है। वहीं अगर फास्टिंग करें या खाली पेट रहे तो गैस बनने लगती है। इसलिए गालब्लैडर रिमूव होने के बाद

ओवरइटिंग

फास्टिंग

भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

क्या खाना खाने का सही तरीका

अगर गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने जैसी समस्या से बचना है तो हमेशा थोड़ी-थोड़ी देर पर थोड़ा-थोड़ा खाना खाते रहना चाहिए। जिससे गैस और कब्ज दोनों की समस्या ना बने। खाने के साथ पानी ना पिएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डियर लेडीज! पब्लिक वॉशरूम यूज करने का सही तरीका पता कर लें, मेंटेन रहेगा हाइजीन

क्या खाएं और क्या ना खाएं

एसिड रिफ्ल्क्स, अपच, गैस और कब्ज जैसी डाइजेशन की समस्या से बचने के लिए खाने के साथ पानी ना पिएं। नहीं तो खाना ऊपर की ओर आने लगता है। साथ ही इन फूड्स को ना खाएं

कच्ची सब्जी और सलाद

दही

मसाले वाला खाना

मैदा

बेकरी प्रोडक्ट

जैसी फूड्स को खाने से बचें

वहीं फ्रूट्स और पकी सब्जियां तो खा सकते हैं लेकिन राजमा और छोले जैसी चीजों को कम से कम खाएं। धुली यानि कि बगैर छिलके वाली दाल आसानी से खा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गलती से भी ना खा लें ये 8 फूड कॉम्बिनेशन, डाइजेशन की बज जाएगी बैंड

रात का खाना कब खाएं

डॉक्टर के मुताबिक डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से बचना है तो रात का खाना जल्दी करें। अर्ली डिनर डाइजेस्टिव इश्यू को कम करने में मदद करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।