तड़का लगाते हुए करते हैं ये 1 गलती, तभी नहीं मिलता खाने का पूरा पोषण! डॉ तरंग ने बताया Most Indians Add Tadka Wrong Doctor Tarang Krishna Explains the Correct Way, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

तड़का लगाते हुए करते हैं ये 1 गलती, तभी नहीं मिलता खाने का पूरा पोषण! डॉ तरंग ने बताया

Healthy Cooking Tips: कैंसर हीलर डॉ तरंग कृष्णा ने एक ऐसी ही छोटी सी गलती के बारे में बताया है, जो लगभग हर भारतीय किचन में हो रही है। इसकी वजह से कहीं ना कहीं खाने का पोषण भी मिस हो रहा है

Thu, 22 Jan 2026 11:33 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
तड़का लगाते हुए करते हैं ये 1 गलती, तभी नहीं मिलता खाने का पूरा पोषण! डॉ तरंग ने बताया

हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा से घर का खाना खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि घर का बना खाना हाइजीनिक भी होता है और सबसे बड़ी बात आपको पता होता है कि इसमें कितनी और क्या सामग्री मौजूद है। हालांकि कई बार हम सब कुछ हेल्दी करने के बाद भी खाने का पूरा पोषण नहीं ले पाते। इसके पीछे वजह है गलत कुकिंग मैथड। आप किस तरह खाना पका रहे हैं, इसपर भी ये निर्भर करता है कि खाने का कितना पोषण आपको मिल रहा है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कैंसर हीलर डॉ तरंग कृष्णा ने एक ऐसी ही छोटी सी गलती के बारे में बताया है, जो लगभग हर भारतीय किचन में हो रही है। इसकी वजह से कहीं ना कहीं खाने का पोषण भी मिस हो रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर वो कुकिंग मिस्टेक क्या है।

गलत तरीके से तड़का लगा रहे हैं ज्यादातर लोग

दाल हो या सब्जी, लगभग हर भारतीय डिश में तड़का जरूर लगता है। डॉ तरंग के मुताबिक ज्यादातर भारतीय यहीं एक सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। दरअसल जब भी हम किसी चीज में तड़का लगाते हैं, तो सबसे पहले घी गर्म करते हैं, फिर उसमें टमाटर, प्याज और मसाले भूनते हैं और उसके बाद दाल या सब्जी एड करते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है।

Healthy Cooking

तड़का लगाने का सही तरीका क्या है?

डॉ तरंग कृष्णा बताते हैं कि जब भी आप किसी चीज में तड़का लगाएं, तो सबसे पहले टमाटर और प्याज को कच्चा भूनें। यानी बिना घी डाले। इसके बाद मसाले मिलाएं और फिर जा कर ऊपर से एक चम्मच देसी घी एड करें। हम लोग पहले घी डालते हैं, फिर टमाटर-प्याज और मसाले भूनते हैं, जिस वजह से इनमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिल पाते। स्वाद के लिहाज से भी देखें तो बड़े-बड़े शेफ यही तरीका फॉलो करते हैं, इससे खाने में खुशबू और फ्लेवर काफी बढ़ जाता है।

छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं बड़ा फर्क

डॉ तरंग कहते हैं कि अक्सर ये छोटे-छोटे बदलाव ही होते हैं, जो काफी बड़ा फर्क ले कर आते हैं। खासतौर से जब हम खानपान की बात करें, तो आप क्या पका रहे हैं ये जानना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि कैसे पका रहे हैं। इसलिए आपकी कुकिंग के तरीके में ये छोटा सा बदलाव ले कर आएं, फिर देखिए कैसे खाने का स्वाद भी बढ़ता है और ये ज्यादा पौष्टिक भी बनता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने के बाद रोज करें ये 1 काम, डॉक्टर बोले दवा से कम नहीं है 10 मिनट की ये आदत!
ये भी पढ़ें:रोज चाय पीते हैं तो ये 3 बातें जान लें, डायटिशियन ने बताया कब होता है नुकसान!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।