पुरुषों में भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, नजरअंदाज न करें ये 4 शुरुआती लक्षण, जानिए बचाव के जरूरी उपाय Male Breast Cancer is more dangerous in women know here its 4 early Symptoms Causes and treatment, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

पुरुषों में भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, नजरअंदाज न करें ये 4 शुरुआती लक्षण, जानिए बचाव के जरूरी उपाय

ब्रेस्ट कैंसर की बात आती है, तो हम महिलाओं का जिक्र करते हैं लेकिन पुरुषों को भी ये होता है। पुरुषों का ब्रेस्ट कैंसर ज्यादा खतरनाक होता है और सही समय पर इलाज ना होने पर ये फैल सकता है। चलिए बताते हैं इसके खास लक्षण और बचाव के तरीके।

Mon, 13 April 2026 07:33 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
पुरुषों में भी होता है ब्रेस्ट कैंसर, नजरअंदाज न करें ये 4 शुरुआती लक्षण, जानिए बचाव के जरूरी उपाय

ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता की बात जब भी आती है, तो महिलाओं का जिक्र होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामले देखने को मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों को भी ये कैंसर होता है। पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के प्रति अभी लोग जागरुक नहीं हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के केसेस कम होते हैं लेकिन उन्हें भी ये घातक बीमारी घेर सकती है। पुरुष अक्सर ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर ये जानलेवा हो जाती है। ऐसे में ये सोचना गलत है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं की बीमारी है। आज हम आपको बताएंगे मेल ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक है, इसके क्या लक्षण होते हैं और बचाव के उपाय क्या हैं?

क्यों होता है मेल ब्रेस्ट कैंसर?

पुरुषों के निप्पल के आस-पास ब्रेस्ट टिश्यूज की थोड़ी मात्रा होती है, जिससे वे महिलाओं की तरह इस कैंसर के विकास के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। यही वजह है कि 1000 में से सिर्फ 1-2 केस मेल ब्रेस्ट कैंसर के मिलते हैं। ब्रेस्ट में कोई भी गांठ या असामान्यता दिखने पर पुरुषों को फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए लेकिन वह इसे इग्नोर कर देते हैं। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होने के कुछ कारण भी हैं, जैसे असंतुलित हार्मोन्स, एस्ट्रोजन हार्मोन का बढ़ जाना ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा पैदा करता है। इसके अन्य कारण जैसे मोटापा, परिवार में कैंसर का इतिहास, एस्ट्रोजन लेवल बढ़ना, अंडकोष के रोग भी हो सकते हैं।

मेल ब्रेस्ट कैंसर

क्या होते होते हैं शुरुआती लक्षण

मेल ब्रेस्ट कैंसर होने पर कुछ लक्षण दिखते हैं, जिन्हें ज्यादातर पुरुष नजरअंदाज कर देते हैं। इन लक्षणों को अगर आप पकड़ लेते हैं, तो समय रहते इसका इलाज हो सकता है। चलिए बताते हैं इसके खास लक्षण क्या हैं-

1- निप्पल वाले बदलाव

निप्पल में असमानता दिखना जैसे एक बड़ा और दूसरा छोटा। इसके अलावा निप्पल का मुंह अंदर की ओर हो जाना और ब्रेस्ट के पास गांठ का उभरना। ये गांठ दर्द नहीं देती है, इसलिए लोग इसे सीरियस नहीं लेते।

2- त्वचा पर रेडनेस

ब्रेस्ट कैंसर होने पर टिश्यू बढ़ते रहते हैं और इसका असर ऊपरी स्किन पर भी दिखता है। ऐसे में त्वचा पर गड्ढे, रेडनेस या मोटा होना ब्रेस्ट कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशा भोसले का निधन: कब साधारण चेस्ट इंफेक्शन ले सकता है जान? जानें इसके लक्षण

3- बगल में सूजन

कई बार कैंसर फैलकर लिम्फ नोड्स तक पहुंच सकता है, ऐसे में बगल की सूजन भी नजरअंदाज न करें। बांह के नीचे या कॉलरबोन के आसपास किसी भी तरह की गांठ होने पर ध्यान दें।

4- निप्पल से खून या दर्द

ब्रेस्ट कैंसर जब ज्यादा सीरियस हो जाता है, तो निप्पल से खून या पानी निकलने लगता है। इसके अलावा कोई घाव भी हो सकता है, जिसे बिल्कुल अनदेखा न करें।

कौन से टेस्ट कराने चाहिए?

मेल ब्रेस्ट कैंसर होने पर जांच प्रक्रिया महिलाओं जैसी ही होती है। इसका पता लगाने के लिए फिजिकल एग्जामिनेशन, मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड और बायोप्सी जैसी तकनीकों का सहारा लिया जाता है। इसके इलाज के लिए सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी की जाती है। इसमें कई बार सर्जरी करके ब्रेस्ट को हटा दिया जाता है।

बचाव कैसे करें

डॉक्टर के मुताबिक, पुरुषों का ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं से ज्यादा खतकनाक हो सकता है। ऐसे में पुरुषों को अपनी लाइफस्टाइल सही रखनी चाहिए, ज्यादा स्मोकिंग-अल्कोहल सेहत के लिए बुरा हो सकता है। मोटापा कंट्रोल में रखें, एक्सरसाइज करें। अनहेल्दी और प्रोसेस्ड फूड खाना बंद करें। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ये कैंसर जल्दी बढ़ता है और ऐसे में आपकी लाइफस्टाइल मेन रोल निभाती है। अगर आप अंदर से स्वस्थ नहीं है, तो कैंसर टिश्यूज जल्दी फैल जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचानक मौत का कारण बन सकता है कार्डियक अरेस्ट! जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।