Makar Sankranti: मकर संक्रांति की सुबह कई जगहों पर खाया जाता है दही-चूड़ा, जानें हेल्थ से जुड़े इसके फायदे Makar Sankranti 2025 know health benefits of Dahi Chura or Chivda Curd, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Makar Sankranti: मकर संक्रांति की सुबह कई जगहों पर खाया जाता है दही-चूड़ा, जानें हेल्थ से जुड़े इसके फायदे

  • मकर संक्राति के दिन वैसे तो घरों में अलग-अलग तरह की चीजों को बनाया जाता है, लेकिन इस दिन खिचड़ी और दही चूड़ा खाने का अलग ही महत्व है। बिहार के लोग इसे बहुत शौक से मकर संक्रांति की सुबह खाते हैं। यहां जानिए इस डिश के फायदे।

Mon, 13 Jan 2025 03:36 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Makar Sankranti: मकर संक्रांति की सुबह कई जगहों पर खाया जाता है दही-चूड़ा, जानें हेल्थ से जुड़े इसके फायदे

मकर संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का खास महत्व होता है। इस त्योहार के भारत की कई जगहों पर मनाया जाता है। हालांकि, सभी का सेलिब्रेशन का तरीका अलग है। इस खास मौके पर भारतीय घरों में तरह-तरह की चीजों को तैयार किया जाता है। इस दिन खिचड़ी भी खाई जाती है। यही वजह है कि इस त्योहार को कई जगहो पर खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। बिहार, झारखंड और यूपी में लोग संक्रांति की सुबह नाश्ते में दही चूड़ा खाते हैं। कहते हैं कि मकर संक्रांति की सुबह इसे खाने से गुड लक मिलता है। दही चूड़ा खाने में टेस्टी लगता है और सेहत को भी इससे कई फायदे मिलते हैं। आइए, यहां जानते हैं दही चूड़ा खाने के जबरदस्त फायदे-

दही चूड़ा खाने के फायदे

1) दही-चूड़ा खाकर आप पेट भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन ये पचने में भी काफी आसान होता है। पाचन तंत्र के लिए ये बहुत अच्छा होता है और इसे खाकर तुरंत एनर्जी मिलती है।

2) चूड़ा प्रोसेस्ड नहीं होता और ये फाइबर से भरपूर होता है। जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाता है और आंत को भी हेल्दी रखता है।

3) बिहार और यूपी में यह डिश अक्सर तब खाई जाती है जब किसी को पेट से जुड़ी दिक्कत या फिर दस्त हो गए हों। इसे खाकर दस्त की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। ये डिश हल्की और पचाने में आसान होती है। ऐसे में ये पाचन तंत्र को शांत करती है और आंत को ठंडा रखती है है।

4) दही-चूड़ा और गुड़ के इस कॉम्बो में आयरन की मात्रा होती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के समय ये फायदेमद साबित हो सकता है।

कैसे बनता है दही चूड़ा

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में दही चूड़ा को नाश्ते की तरह खाया जाता है। इसे बनाने के लिए चूड़ा को बहते पानी में धोना होता है। धोने के बाद इसे कुछ देर के लिए छन्नी में रखें और फिर इसमें दही और चीनी या गुड़ मिलाकर खाएं। बिहार के कुछ इसमें पका हुआ केला भी मिलाया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे,वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं
ये भी पढ़ें:माइनस टेंपरेचर में गर्म पानी से निकल बर्फ में लेट गईं शिल्पा,जानें करने के फायदे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।