सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं sesame seeds in winter gives amazing benefits Know Ways to eat Til for weight loss, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं

  • तिल में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसे सर्दियों खाने से गजब के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए इसे खा रहे हैं तो जानिए इसे किस तरह खाएं।

Sat, 11 Jan 2025 03:47 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं

ठंड में ज्यादातर लोग तिल या तिल से बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं। तिल के लड्डू से लेकर तिल की गजक तक, तिल सर्दियों के सुपरफूड में से एक है। तिल में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, ओमेगा 6, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को गर्म रखने के साथ ही एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा पेट से जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए भी तिल काम आ सकती है। इसे खाने से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। पेट की जिद्दी चर्बी और वजन कम करने की सोच रहे हैं तो तिल को खाने में शामिल करें। यहां जानिए किन तरीकों से आप तिल को डायट में शामिल कर सकते हैं।

डायट में किस तरह शामिल करें तिल

1) स्मूदी में शामिल करें

तिल के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसे आप सुबह की स्मूदी में मिला सकते हैं। स्मूदी में इसका एक बड़ा चम्मच मिलाने से पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। यह आपकी स्मूदी का स्वाद और बनावट दोनों बढ़ा देगा। तिल के बीज हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं, जो आपको लंबे समय तक तृप्त रखेंगे।

2) सलाद में डालें

आप अपने सलाद को तिल के बीज के साथ और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं। हेल्दी फैट और फाइबर के साथ, तिल आपके सलाद में कुरकुरापन जोड़ता है। हरी पत्तेदार सब्जियों, एवोकाडो में तिल मिलाने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

3) तिल से बनाएं बार

घर का बना ग्रेनोला बार हेल्दी स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए ओट्स, मेवे और मुट्ठी भर तिल भून लें। थोड़ा सा शहद मिलाएं और बेकिंग ट्रे पर इसे फैला लें। इसे बेक करें और टेस्टी बार तैयार है। इसे खाकर वजन मेनेज करने में मदद मिलती है।

4) तिल का तेल

आप तिल का तेल भी बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल खाने में या सलाद में किया जा सकता है। वजन घटाने के लिए ये बेस्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक चम्मच चीनी में होती हैं कितनी कैलोरीज, मिठाई का एक टुकड़ा बढ़ाता है कितना वजन
ये भी पढ़ें:महीने में कितना वजन कम करना है सही, जल्दी-जल्दी वेट लॉस करने वाले जरूर जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।