क्या रोजाना विटामिन C की गोलियां लेना सेफ है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच! Is it safe to take Vitamin C supplement daily nutritionist explained, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या रोजाना विटामिन C की गोलियां लेना सेफ है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच!

विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन, बालों और इम्यूनिटी का ध्यान रखता है। आजकल लोग बाजार से इसकी गोलियां लेकर खाने लगते हैं। लेकिन क्या रोज-रोज विटामिन सी की गोलियां लेना सेफ है? आइए जानते हैं-

Wed, 15 Oct 2025 05:43 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या रोजाना विटामिन C की गोलियां लेना सेफ है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच!

शरीर को सही मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और सभी पोषक तत्व मिलते रहें, तो बीमारियां खुद दूर रहती हैं। लेकिन आजकल डाइट में ये सभी चीजें शामिल हों, ये बहुत रेयर होता है। इसी वजह से सप्लीमेंट्स लेना बहुत कॉमन हो गया है। विटामिन सी सबसे पॉपुलर सप्लीमेंट्स में से एक है। विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन, बालों और इम्यूनिटी का ध्यान रखता है। यही वजह है कि आजकल लोग बाजार से विटामिन सी की गोलियां लेकर खाने लगते हैं। बाकी सप्लीमेंट्स की तुलना में ये काफी किफायती होती हैं, इसलिए भी ये सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। लेकिन क्या रोज-रोज विटामिन सी की गोलियां लेना सेफ है? आइए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट (न्यूट्रीकॉप) का इसपर क्या कहना है।

क्या रोज चाहिए होता है विटामिन सी?

सबसे पहला सवाल तो यही है कि क्या हमारे शरीर को रोजाना ही विटामिन सी की जरूरत होती है? न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि विटामिन सी यानी एस्कॉर्बिक एसिड वॉटर सॉल्यूबल होता है। यानी ये हमारे शरीर में स्टोर नहीं होता है, बल्कि इसका एक्स्ट्रा अमाउंट यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। ऐसे में विटामिन सी की जरूरत हमें रोज होती है।

क्या डेली सप्लीमेंट्स लेना सेफ है?

आजकल मार्केट में बहुत ही कम दामों में विटामिन सी की गोलियां मिलती हैं, जिन्हें कई लोग डेली बेसिस पर लेते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि सप्लीमेंट्स तभी लेने चाहिए, जब डॉक्टर ने सुझाव दिया हो। दरअसल विटामिन सी कई चीजों में मौजूद होता है, इसलिए इसकी कमी होना बहुत रेयर होता है। डेली डाइट में आसानी से विटामिन सी की डेली डोज पूरी की जा सकती है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स लेना सही नहीं है।

डेली कितना विटामिन सी चाहिए होता है?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि एक वयस्क महिला को दिन में कम से कम 75 mg विटामिन सी लेना जरूरी होता है, तो वहीं एक वयस्क पुरुष के लिए ये डोज 90 mg है। डेली डाइट अगर ठीक है, तो इसे पूरा करना बहुत आसान होता है। बहुत से फल और सब्जियां जैसे आमला, संतरा, कीवी, शिमला मिर्च आदि में ये भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि अगर आप डेली डाइट से इसकी कमी पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो सप्लीमेंट लेना सही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रोज-रोज ईसबगोल लेना सुरक्षित है? जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
ये भी पढ़ें:दिन में कितनी बार खाना खाएं? हेल्दी रहना है तो डॉक्टर की सलाह जरूर सुनें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।