अनियमित पीरियड्स हो या हार्मोनल असंतुलन, ओवरी और फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं 6 जादुई फूड्स irregular periods PCOD to hormonal imbalances know 6 magical foods can boost ovaries health and fertility, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

अनियमित पीरियड्स हो या हार्मोनल असंतुलन, ओवरी और फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं 6 जादुई फूड्स

Foods Good For Ovaries : अगर आप भी हार्मोनल असंतुलन जैसी किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको यह समझना बेहद जरूरी है कि कैसे सही पोषण की मदद से आप अपनी ओवरी को हेल्दी बना सकती है।

Mon, 23 Feb 2026 06:23 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
अनियमित पीरियड्स हो या हार्मोनल असंतुलन, ओवरी और फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं 6 जादुई फूड्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान का सबसे बुरा असर महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पीसीओडी (PCOD), अनियमित पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं अब घर-घर की कहानी बन चुकी हैं। चिंता की बात यह है कि महिलाएं अक्सर इन समस्याओं का समाधान दवाओं में ढूंढती रहती हैं, जबकि असल सुधार उनकी खुद की रसोई और थाली में ही छिपा हुआ रहता है। ओवरी यानी अंडाशय न केवल प्रजनन के लिए जिम्मेदार है, बल्कि यह महिला शरीर के संपूर्ण ऊर्जा चक्र और मानसिक स्वास्थ्य को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप भी हार्मोनल असंतुलन जैसी किसी समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको यह समझना बेहद जरूरी है कि कैसे सही पोषण की मदद से आप अपनी ओवरी को हेल्दी बना सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान ! लौकी के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए बन सकती हैं 'जहर' !

शारदाकेयर हेल्थसिटी की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. लिपि शर्मा कहती हैं कि आजकल ज्यादातर महिलाएं ओवरी से जुड़ी समस्याओं जैसे अनियमित पीरियड, हार्मोनल असंतुलन या प्रजनन क्षमता में कमी से जुझ रही हैं। जिससे बचने और ओवरी की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए सही और संतुलित भोजन अहम भूमिका निभाता है। डॉ. लिपि शर्मा आगे इस लेख में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में भी बताती हैं, जिनके नियमित सेवन से ओवरी और प्रजनन स्वास्थ्य को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं उनके बारे में-

ओवरी हेल्थ को अच्छा बनाए रखेंगे ये 6 फूड्स

हरी पत्तेदार सब्जियां

ओवरी हेल्थ को अच्छा बनाए रखने के लिए सबसे पहले डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सलाद के पत्ते शामिल करें। इनमें फोलेट, आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो अंडाणु (एग) की गुणवत्ता सुधारने और ओवरी की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

बेरीज

बेरीज (जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी) ओवरी के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करती हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती हैं और हार्मोन संतुलन को बेहतर बनाती हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड

अपने आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों का शामिल करना भी जरूरी है, जैसे कि सैल्मन (मछली), अखरोट, फ्लैक्ससीड और चिया सीड्स। ओमेगा-3 शरीर की सूजन कम करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह खासतौर पर उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो PCOS जैसी स्थिति से जूझ रही होती हैं।

अवोकाडो और नट्स

आहार में अवोकाडो और नट्स/बीज (जैसे बादाम, कद्दू के बीज) को शामिल करने से भी लाभ मिलता है। ये हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक प्रदान करते हैं, जो शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बेहतर करते हैं और मासिक चक्र को नियमित रखने में मदद करते हैं।

फल

फल जैसे अनार और संतरे में भी विटामिन सी और फोलेट होता है, जो रक्त प्रवाह और ओवरी के स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है। इससे अंडों की गुणवत्ता और गर्भधारण की क्षमता में सुधार हो सकता है।

साबुत अनाज

साबुत अनाज (ब्राउन राइस, क्विनोआ, ओट्स) और दाल-चावल जैसे पौष्टिक स्रोत भी आपके भोजन में शामिल हों, क्योंकि ये फाइबर, बी-विटामिन और मैग्नीशियम देते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखकर हार्मोन्स के सही कार्य में मदद करते हैं।

सलाह

ओवरी की सेहत सिर्फ पोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके हार्मोनल बैलेंस और शरीर की आंतरिक शक्ति का आधार है। बेहतर परिणामों के लिए प्रोसेस्ड फूड, अधिक शुगर और तले-भुने खाने से दूरी बनाएं। इसकी जगह ताज़ा, प्राकृतिक और संतुलित आहार को अपनी प्राथमिकता दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।