शरीर के अंदर का हाल बताती है आपकी पॉटी, एम्स के डॉक्टर ने बताया कैसा होना चाहिए मल What Your Daily Poop Says About Your Health AIIMS Gastroenterologist advised, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शरीर के अंदर का हाल बताती है आपकी पॉटी, एम्स के डॉक्टर ने बताया कैसा होना चाहिए मल

पॉटी का रंग और शेप देखकर तुरंत पता लगाया जा सकता है कि शरीर में कुछ सही नहीं चल रहा है। फेमस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने इसी बारे में एक डिटेल्ड वीडियो पोस्ट शेयर की है, आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।

Mon, 17 Nov 2025 12:55 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शरीर के अंदर का हाल बताती है आपकी पॉटी, एम्स के डॉक्टर ने बताया कैसा होना चाहिए मल

हमारे शरीर में कोई भी रोग हो, हमारी बॉडी संकेतों के जरिए बता देती है। बस जरूरत है तो संकेतों को समझने की। इन्हीं में से एक इंपोर्टेंट सिग्नल है आपका मल। जी हां, आपकी पॉटी का रंग और शेप देखकर तुरंत पता लगाया जा सकता है कि शरीर में कुछ सही नहीं चल रहा है। ज्यादातर लोग इस चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर की आधी बीमारियां पेट से ही जुड़ी होती हैं। इसलिए तो कई बार डॉक्टर्स मल के बारे में पूछते हैं। अब सवाल है कि हेल्दी पॉटी कैसी होती है और अलग-अलग शेप का क्या मतलब है। फेमस गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने इसी बारे में एक डिटेल्ड वीडियो पोस्ट शेयर की है, आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।

छोटे-छोटे टुकड़ों में पॉटी आना

अगर आपको छोटे-छोटे पत्थर जैसे टुकड़ों में पॉटी आती है, तो इसका मतलब है कि आपको कब्ज की शिकायत बनी हुई है। शरीर में पानी और फाइबर की कमी के कारण, पॉटी छोटी, सख्त और टूटती हुई आती है। ऐसे स्थिति में पेट में अक्सर गैस, भारीपन और पूरी तरह साफ ना होने का अहसास होता है।

सख्त और ढेलेदार पॉटी आना

अगर पॉटी थोड़ी सी सख्त और ढेलेदार फॉर्म में बाहर आ रही है, तो ये माइल्ड कांस्टिपेशन का संकेत हो सकता है। फाइबर और पानी की कमी के कारण पॉटी थोड़ी ड्राई फॉर्म में बाहर आती है। इस कंडीशन में ज्यादा पेन तो नहीं होता है, लेकिन पेट में हल्का भारीपन और गैस बनी रहती है।

स्मूद, सॉसेज के आकार की पॉटी

अगर आपको एकदम स्मूद और सॉसेज के आकार वाली पॉटी आती है, तो आपके पेट की हेल्थ बिल्कुल दुरुस्त है। डॉ सौरभ कहते हैं कि ये एक आइडियल बॉवेल मूवमेंट को इंडीकेट करती है, यानी आपका पाचन और उससे जुड़ी सभी क्रियाएं एकदम सही वर्क कर रही हैं।

नर्म टुकड़ों में पॉटी आना

डॉ सौरभ बताते हैं कि अगर आपको नर्म टुकड़ों में पॉटी आ रही है, जिसके किनारे बिल्कुल साफ पता चलते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको ज्यादा फाइबर लेने की जरूरत है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, होल ग्रेंस एड करें और साथ ही पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीएं।

फूली हुई, हल्की और ढीली पॉटी आना

अगर आपको थोड़ी फ्लफी यानी फूली हुई, ढीली और हल्की पॉटी आती है तो ये माइल्ड डायरिया का संकेत हो सकती है। यह अक्सर इन्फेक्शन, बहुत स्पाइसी और ऑयल खाना खाने और पेट में हल्की गड़बड़ी के चलते होता है। इसके लिए अपनी डाइट में पानी और आसानी से पचने वाला भोजन शामिल करने की जरूरत है।

बिल्कुल पतले दस्त बनना

डॉ बताते हैं कि अगर आपको एकदम पतली पानी वाली पॉटी आती है, तो ये साफ डायरिया के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, वरना स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं आपके कान, मुंबई के सर्जन ने बताए देखभाल के तरीके
ये भी पढ़ें:अभी टेस्ट करें कितने हेल्दी हैं आप! ये संकेत दिखें तो समझें लें फिट है बॉडी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।