'जब डॉक्टर ने कहा जिंदगीभर खानी होगी दवा' हार्मोन कोच ने 21 दिन में रिवर्स किया हाइपोथायराइडिज्म hormone coach purnima reverse hypothyroidism in 21 days share her method how she cure root cause of thyroid, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

'जब डॉक्टर ने कहा जिंदगीभर खानी होगी दवा' हार्मोन कोच ने 21 दिन में रिवर्स किया हाइपोथायराइडिज्म

Can we reverse hypothyroidism: थायराइड के लिए अक्सर लाइफ टाइम दवा का सजेशन मिलता है। लेकिन हार्मोन कोच पूर्णिमा ने अपना मेथड शेयर किया। जिसकी मदद से उन्होंने थायराइड ग्लैंड के अंडर एक्टिव होने की जड़ों पर काम किया।

Wed, 17 Dec 2025 06:34 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
'जब डॉक्टर ने कहा जिंदगीभर खानी होगी दवा' हार्मोन कोच ने 21 दिन में रिवर्स किया हाइपोथायराइडिज्म

पूर्णिमा नाम की हार्मोन कोच ने इंस्टाग्राम पर अपने हाइपो थायराइड रिवर्स की स्टोरी शेयर की है। वीडियो शेयर कर पूर्णिमा ने कैप्शन में बताया है कि किन चीजों की मदद से उन्होंने अपने हाइपोथायरायडिज्म को 21 दिनों में रिवर्स किया। हाइपोथायरायडिज्म ऐसी स्थिति है जिसमे थायराइड ग्लैंड पूरी तरह से थायरॉइड हार्मोन को नहीं बना पाते। जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में कई सारे समस्याएं पैदा होने लगती है। थकान लगना, नींद आना, वजन बढ़ना, ठंड लगना, ड्राई स्किन, मूड स्विंग्स, ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं दिखने लगती है। हाइपोथयराइड की समस्या होने पर दवाएं दी जाती है। जिससे थायराइड पर्याप्त मात्रा में हार्मोन बना सके। इन दवाओं को आमतौर पर रोजाना और काफी ज्यादा समय तक खाना पड़ता है। इसी हाइपोथायराइड की समस्या होने पर हार्मोन कोच पूर्णिमा को जब डॉक्टर ने दवा प्रिसक्राइब की तो उन्होंने 21 दिनों में थायराइड को रिवर्स किया और अपने रूटीन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

थायराइड की जड़ों पर किया काम

हार्मोन कोच पूर्णिमा ने कैप्शन में लिखा कि हाइपोथायराइड के लक्षणों मूड स्विंग, ब्रेन फॉग, थकान, वेट गेन के साथ खुद को एडजस्ट करने की बजाय इनके रूट पर काम किया और इस तरह 21 दिनों में था हाइपोथायराइड को रिवर्स किया। और इन कामों को किया...

थायराइड को हार्मोनल इशू समझकर ना करें काम

थायराइड हार्मोन की गड़बड़ी है ऐसा सोचकर नहीं बल्कि उसके कारणों पर काम किया। पूर्णिमा ने बताया कि उन्होंने क्रॉनिक स्ट्रेस, कॉर्टिसोल ओवरलोड, नर्वस सिस्टम बर्नआउट होने पर काम किया। जो कि थायराइड ट्रिगर होने के रियल कारण होते हैं।

गट हेल्थ को किया हील

राइट डाइट फॉलो करना जरूरी होता है। लेकिन राइट डाइट से पहले डाइजेशन और गट हेल्थ को सही करना ज्यादा जरूरी है। बेटर डाइजेशन हार्मोन को बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है। सही डाइजेशन से एनर्जी में बदलाव आया।

दबे इमोशन को रिलीज करना जरूरी है

सालों तक लोगों को खुश करने, मौन रहने और भावनाओं का बोझ गले और बॉडी में रहता है। जिसे रिलीज करना जरूरी है।

अच्छी नींद को दवा की तरह जरूरी समझना

अच्छ नींद और आराम शरीर में इन्फ्लेमेशन को क्लीन इटिंग की तरह ही तेजी से कम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गट हेल्थ नही है सही! इन 10 लक्षणों को ना करें इग्नोर और जान लें उपाय

खुद को सेफ रखने पर फोकस करें

ज्यादातर लोग डिसिप्लिन पर फोकस करते हैं। लेकिन जब बॉडी सेफ फील करती है तो वेट और स्ट्रेस को होल्ड नहीं करती।

हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए हार्मोन कोच ने इन 5 चीजों को कंट्रोल और मैनेज करने के लिए बताया है। इन 5 चीजों को मैनेज करके ही पूर्णिमा ने हाइपोथायराइड को 21 दिनों में रिवर्स किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।