खराब गट हेल्थ की ओर इशारा करते हैं ये 10 लक्षण, समय रहते कर लें उपाय
10 Signs Of Unhealthy Gut: खराब गट हेल्थ केवल पाचन को ही नहीं बिगाड़ती बल्कि इससे मूड, कंसन्ट्रेशन से लेकर स्किन से जुड़ी दिक्कतें पैदा होने लगती है। अगर शरीर में ये 10 तरह की परेशानियां हो रहीं तो सबसे पहले गट हेल्थ को करें इंप्रूव।

शरीर में हो रही छोटी समस्याओं का समय पर इलाज कर लिया जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। खराब गट हेल्थ की वजह से कई सारी समस्याएं नजर आती हैं। लेकिन जब इन्हें शुरुआत में इग्नोर किया जाता है तो पूअर गट हेल्थ कई सारी समस्याएं जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, स्किन प्रॉब्लम, मूड स्विंग्स, एनर्जी में कमी, शरीर में टॉक्सिंस जमा होने की समस्या पैदा करने लगते हैं। इन लक्षणों के दिखने पर इग्नोर करने की बजाय आयुर्वेद की डॉक्टर दिक्षा भवसार से जानें उपाय।
हर मील के बाद ब्लोटिंग
थोड़ा सा खाना खाते ही पेट भरा हुआ टाइट महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है जैसे बहुत ज्यादा खा लिया तो ये आपके कमजोर डाइजेस्टिव फायर को बताता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आधा चम्मच अजवाइन को चुटकीभर काले नमक के साथ खान के बाद खाएं। इससे गैस निकलेगी और डाइजेशन ठीक से होगा।
इररेगुलर बाउल मूवमेंट
एक दिन कब्ज रहती है तो अगले ही दिन लूज मोशन होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये आपके शरीर में जमा आम यानी टॉक्सिंस को बता रहा। इस समस्या को दूर करने के लिए त्रिफलता टी पिएं।
सफेद गंदी जीभ
सुबह उठने पर जीभ के ऊपर सफेद रंग की परत जमा है तो ये बता रही कि बॉडी काफी सारे टॉक्सिंस को होल्ड कर रखी है। इसे दूर करने के लिए तांबे के टंग स्क्रैपर से जीभ साफ करें और अदरक वाला पानी पिएं।
सीने में जलन
खाने के बाद सीने में जलन होती है, खट्टी डकार आती है या खाने के बाद डिसकम्फर्ट फील होता है। ये पित्त बढ़े होने की वजह से होता है। इसे ठंडा करने के लिए सौंफ की चाय पिएं या सौंफ चबाएं।
ब्रेन फॉग
डाइजेशन कमजोर होगा तो दिमाग कम चलेगा। गट और ब्रेन का कनेक्शन काफी गहरा है। इसलिए घी को गर्म पानी में डालकर सुबह खाली पेट पिएं।
हमेशा थकान बने रहना
पर्याप्त मात्रा में सोने के बाद भी अगर थकान बनी रहती है। तो इसका मतलब है कि बॉडी खाना पचाने के प्रोसेस में है। इसे ठीक करने के लिए सूर्य नमस्कार की प्रैक्टिस करें। 5-7 बार प्रैक्टिस करने से एनर्जी और मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होगा।
स्किन में समस्या
खराब लिवर और कोलन के डिटॉक्स की वजह से स्किन में एक्ने, रैशेज, एक्जिमा होते है। धनिया का पानी सुबह पीने से टॉक्सिंस क्लियर होते हैं और ब्लड, लिवर साफ होता है।
मुंह की बदबू
ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू नहीं जा रही तो ये निशानी है कि पेट में मौजूद टॉक्सिंस मुंह तक आ रहे। इसे हालिटोसिस बोलते हैं। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए सौंफ, धनिया और इलायची को उबालकर ठंडा कर लें और इससे कुल्ला करें। ये डाइजेशन में हेल्प के साथ ही सांसों को फ्रेश ब्रीद देगी।
क्रेविंग्स
शुगर या फिर सॉल्टी फूड्स खाने का मन करता है तो ये क्रेविंग्स माइक्रोबियल इंबैलेंस को दिखाती है। जो गट स्ट्रेस से जुड़ी होती है। ऐसे में दालचीनी और सौंठ को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ये शुगर क्रेविंग कम करक मेटाबॉजिल्म को बैलेंस करती है।
मूड स्विंग और एंजायटी
ब्रेन और गट हेल्थ पूरी तरह से कंन्क्टेडह होती है। 90 प्रतिशत सैरोटोनिन हार्मोन गट में बनता है और जब डाइजेशन डिस्टर्ब होता है तो इमोशन भी फ्लक्चुएट होते है। प्राणायाम करने से माइंड बैलेंस होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन