क्या हार्ड वॉटर से बाल झड़ते हैं या गंजापन होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने तोड़ा मिथ Hard Water Causes Hair Loss or Balding Dermatologist Breaks the Myth, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या हार्ड वॉटर से बाल झड़ते हैं या गंजापन होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने तोड़ा मिथ

नए शहर में शिफ्ट होने के बाद अचानक बाल झड़ने लगें, तो अक्सर लोग पानी को दोष देते हैं। लेकिन क्या सच में हार्ड वॉटर गंजेपन की वजह है? डर्मेटोलॉजिस्ट इस मिथक की सच्चाई बता रहे हैं।

Tue, 17 Feb 2026 02:31 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या हार्ड वॉटर से बाल झड़ते हैं या गंजापन होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने तोड़ा मिथ

क्या हार्ड वॉटर से सच में बाल झड़ते हैं?

नए शहर में जाते ही शॉवर ड्रेन में ज्यादा बाल दिखना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग अक्सर सबसे पहले पानी को दोष देते हैं और मान लेते हैं कि हार्ड वॉटर ही बाल झड़ने की वजह है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक आम गलतफहमी? इस सवाल का जवाब दे रहे हैं डॉ. अग्नि कुमार बोस, जो डर्मेटोसर्जन और ट्राइकोलॉजिस्ट हैं और त्वचा रोगों के क्षेत्र में आठ साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। उनके अनुसार, हार्ड वॉटर और गंजेपन को लेकर फैली कई बातें पूरी तरह मिथक हैं।

हार्ड वॉटर बालों पर कैसे असर डालता है?

डॉ. बोस बताते हैं कि हार्ड वॉटर सीधे तौर पर गंजेपन का कारण नहीं बनता। हां, इसमें मौजूद मिनरल्स बालों की बनावट पर असर डाल सकते हैं।

हार्ड वॉटर से बाल:

  • रूखे और बेजान हो सकते हैं।
  • फ्रिजी और उलझे हुए दिख सकते हैं।
  • बालों की नेचुरल शाइन कम हो सकती है।

लेकिन यह असर सिर्फ बालों की टेक्सचर तक सीमित होता है। हार्ड वॉटर ना तो हेयरलाइन पीछे करता है, ना ही गंजे पैच बनाता है और ना ही परमानेंट हेयर लॉस का कारण बनता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 5 सब्जियां बन रहीं जहरीली! डॉक्टर की चेतावनी- खरीदने से पहले जरूर करें चेक

डॉ. बोस साफ शब्दों में कहते हैं, 'अगर हार्ड वॉटर से गंजापन होता, तो दुनिया के तटीय शहरों में रहने वाले लोग अब तक गंजे हो चुके होते।'

तो फिर असली वजह क्या है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, गंजापन असल में मेडिकल प्रॉब्लम है, ना कि प्लंबिंग की। इसके पीछे मुख्य वजहें जेनेटिक हेयर लॉस, पोषण की कमी, ज्यादा तनाव और अनियमित लाइफस्टाइल होती हैं। अक्सर लोग कॉलेज या नौकरी के लिए नया शहर जाते हैं। यही वो उम्र होती है, जब जेनेटिक हेयर लॉस शुरू होता है। घर से दूर रहने के कारण खानपान बिगड़ता है, स्ट्रेस बढ़ता है और नींद पूरी नहीं होती। लेकिन इन सबकी बजाय दोष पानी पर डाल दिया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन में काम करते हुए आंखों में पड़ गई मिर्ची, जलन से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

गलती कहां हो जाती है?

डॉ. बोस बताते हैं कि लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय:

  • महंगे शॉवर फिल्टर खरीद लेते हैं।
  • RO या बोतलबंद पानी से नहाने लगते हैं।
  • सालों तक सही इलाज टालते रहते हैं।
  • इस देरी की वजह से बालों का झड़ना धीरे-धीरे इररिवर्सिबल हो सकता है। जबकि शुरुआती स्टेज में सही इलाज से हेयर लॉस को कंट्रोल किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर पर ही बीपी चेक करते हैं? ये 10 गलतियां ना करें, वरना गलत आ सकती है रीडिंग!

नोट: उनका साफ संदेश है- गंजापन प्लंबर की नहीं, डॉक्टर की समस्या है। अपने डॉक्टर से मिलें, ना कि पानी बदलने में समय गंवाएं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।