आंखों में पड़ जाए मिर्ची, तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, फौरन मिलेगा आराम What to do when chili gets in your eyes 4 effective home remedies in hindi, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

आंखों में पड़ जाए मिर्ची, तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, फौरन मिलेगा आराम

किचन में काम करते हुए अक्सर आंखों में मसाला या मिर्च पड़ जाती है, जिसकी वजह से काफी ज्यादा जलन होने लगती है। अगर आपकी आंखों में जलन पड़ रही हो, तो कुछ घरेलू उपाय याद कर लीजिए, ये काफी काम आएंगे।

Mon, 16 Feb 2026 09:25 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
आंखों में पड़ जाए मिर्ची, तो जलन से बचने के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय, फौरन मिलेगा आराम

किचन में काम करते हुए अक्सर कभी तेल के छींटे पड़ जाते हैं तो कभी सब्जी में नमक-मिर्च डालते समय मिर्ची आंखों में लग जाती है। आंखों में मिर्ची लगने पर तेज जलन होती है, तो कई बार बर्दाश्त के बाहर हो जाती है। ऐसे में कई बार आंख को पानी से धोने पर भी आराम नहीं मिलता है। अगर आपकी आंखों में भी कभी मिर्ची पड़ जाए, तो उसे बार-बार धोने या रगड़ने के बजाय कुछ घरेलू और असरदार उपाय अपनाकर देखें। ये तरीके मेरे घर में नानी मां ने अपनाएं हुए हैं, तो बेहद कारगर साबित हुए हैं। इन तरीकों से आंखों में हो रही जलन से आपको फौरन छुटकारा मिलेगा। चलिए बताते हैं क्या हैं ये उपाय-

आंखों में हो रही जलन से बचने के उपाय-

1- घी

घी वैसे तो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है लेकिन ये एक असरदार दवा जैसा भी है। नाभि पर लगाओ तो होठों के फटने की समस्या खत्म हो जाती है और मिर्ची लगने पर आंखों की जलन खत्म कर सकता है। घी की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में अगर आंखों में जलन पड़ रही है, तो इसे पलकों के आस-पास लगाएं। इसकी ठंडक से जलन पड़ना बंद हो जाएगी। बस ध्यान रखें कि घी असली होना चाहिए।

2- शहद

शहद स्वादिष्ट होता है, जिसे लोग ऐसे भी खा लेते हैं लेकिन शहद कई बीमारी का रामबाण इलाज भी माना जाता है। आयुर्वेद में शहद को खास महत्व दिया गया है। शहद भी आंखों की जलन को खत्म करने में मदद कर सकता है। अगर आंखों में मिर्ची में पड़ जाए तो शहद को नीचे वाली पलकों के पास लगाएं। इससे आंखों की जलन में फौरन राहत मिलेगी।

3- दूध

आंखों में मिर्ची से जलन पड़ रही है, तो दूध भी कमाल दिखा सकता है। ठंडा दूध रुई में लें और आंखों के किनारे लगाकर रखें। आंखों की जलन में राहत मिलेगी और दूध नुकसान भी नहीं करता है। दूध ठंडा होगा तो जल्दी आराम मिलेगा।

4- गर्म फूंक

कॉटन या सॉफ्ट रुमाल लें और उसमें मुंह से गर्म फूंक लें और आंखों पर लगाएं। ऐसा करने से भी जलन में राहत मिलेगी और फिर ठंडे पानी से आंखों को दो-तीन बार धोएं। इस तरह से आंखों की जलन खत्म हो जाएगी और आपको आराम मिलेगा।

नोट- अगर मिर्ची से जलन ज्यादा हो रही है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर में जुएं के कारण गई लड़की की जान! डॉक्टर से जानें जुएं से कैसे पाएं छुटकारा
ये भी पढ़ें:हार्ट और लिवर की हेल्थ के लिए खतरनाक हैं ये फूड्स, फोर्टिस के डॉक्टर से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।