दादी-नानी का नुस्खा: खांसी से तुरंत राहत के लिए ट्राई करें हर्बल कफ सिरप Gharelu Nuskhe Herbal Cough Syrup Shots Natural Remedy for Cough and Cold, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दादी-नानी का नुस्खा: खांसी से तुरंत राहत के लिए ट्राई करें हर्बल कफ सिरप

खांसी और जुकाम में बार-बार दवा लेने के बजाय यह हर्बल कफ सिरप शॉट्स ट्राई कर सकते हैं। अदरक, तुलसी और शहद से बना यह आसान घरेलू नुस्खा इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद करता है।

Tue, 24 March 2026 09:19 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी-नानी का नुस्खा: खांसी से तुरंत राहत के लिए ट्राई करें हर्बल कफ सिरप

आजकल बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी और जुकाम की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार दवा लेना शरीर के लिए सही नहीं होता। इसलिए कई लोग अब फिर से पुराने घरेलू नुस्खों की ओर लौट रहे हैं।

अदरक, तुलसी और शहद जैसी प्राकृतिक चीजों से बना यह हर्बल कफ सिरप शॉट्स एक आसान और असरदार उपाय माना जाता है। यह नुस्खा ना सिर्फ गले को आराम देता है, बल्कि शरीर की इम्युनिटी को भी सपोर्ट करता है। अगर इसे सही तरीके से और सीमित मात्रा में लिया जाए, तो यह खांसी-जुकाम में राहत पाने का एक अच्छा और नेचुरल विकल्प बन सकता है।

सामग्री

  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • एक कप तुलसी के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच सितोपलादि पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच शहद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनाया बांगर लड़के से बनीं लड़की, करवाई जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या है

बनाने की विधि

  • सबसे पहले अदरक को आंच पर हल्का सा भून लें। ऐसा करने से अदरक की गर्म तासीर बढ़ती है और यह खांसी में ज्यादा फायदेमंद बनता है।
  • अब अदरक और तुलसी के पत्तों को एक साथ पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को छानकर इसका रस निकाल लें।
  • अब इस रस में सितोपलादि पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी और शहद डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपका हर्बल कफ सिरप तैयार है।

सेवन करने का तरीका

इस मिश्रण का एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को लें। आप इसे 2-3 दिन तक फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं।

कैसे करता है काम?

  • अदरक गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद करता है
  • तुलसी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है
  • काली मिर्च और हल्दी शरीर को गर्म रखती हैं
  • शहद गले को आराम देता है।

यह सभी चीजें मिलकर खांसी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला ने 21 दिन तक खाने के लिए अपनाया जापानी तरीका, रिजल्ट कर देगा हैरान

क्या फायदे हैं?

  • गले को राहत मिलती है
  • शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है
  • इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • सर्दी-जुकाम में जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुखार में पपीते के पत्तों का जूस: दादी-नानी का पुराना नुस्खा कितना असरदार?

असरदार नुस्खा: यह हर्बल कफ सिरप शॉट्स एक आसान और नेचुरल तरीका है, जो खांसी-जुकाम में राहत दे सकता है। सही मात्रा और सावधानी के साथ इसका सेवन करने से आपको फायदा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर

  • अगर आपको इनमें किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इसका सेवन ना करें। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • यह नुस्खा सिर्फ इम्युनिटी को सपोर्ट करने और हल्की खांसी-जुकाम में राहत के लिए है। यह किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।