डियर लेडीज! पब्लिक वॉशरूम यूज करने का सही तरीका पता कर लें, मेंटेन रहेगा हाइजीन
महिलाओं को इंटीमेट एरिया के संक्रमण से बचना है तो पब्लिक टॉयलेट या वॉशरूम को यूज करने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। जिससे सेहत से खिलवाड़ करने की बजाय वो खुद को साफ-सुथरा और बीमारियों से दूर रख सकें।

महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या सबसे ज्यादा कॉमन हो रही। यूटीआई के कई कारणों में से एक है गंदे टॉयलेट यूज करना और दूसरा बहुत देर तक पेशाब को होल्ड करके रखना। जिसकी वजह से जब वो काफी टाइम बाद यूरिन पास करती हैं तो उनका ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं होता और उस यूरिन की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में जब भी वो किसी पब्लिक टॉयलेट को यूज करें तो हाइजीन के लिए इन स्टेप को जरूर फॉलो करें। जिससे वो ना केवल यूटीआई से बची रहें बल्कि गंदे हाथों की वजह होने वाले पेट के इंफेक्शन से भी बचने में मदद मिल सकेगी। आजकल शॉपिंग मॉल से लेकर ज्यादातर पब्लिक एरिया में वेस्टर्न टॉयलेट ही मिलते हैं। जिन्हें अगर सही हाइजीन के साथ यूज किया जाए तो इंटीमेट एरिया की बीमारियों से कुछ हद तक बचा जा सकता है।
टिश्यू का यूज करें
सबसे पहले तो कभी भी वॉशरूम के डोर को डायरेक्ट हाथ से टच करते हुए ना खोलें। एक टिशू लें और उसके सहारे खोलें।
फ्लश करना है जरूरी
जैसे ही टॉयलेट में एंट्री लें तो सबसे पहले टॉयलेट पेपर से सीट के कवर को ढंक दें। फिर उसे फ्लश करें। ऐसा करने से पानी में तैर रहे बैक्टीरिया फ्लश होने के चांस बढ़ जाएंगे। साथ ही कवर को ढंकने से ये बैक्टीरिया हवा में नहीं फैलेंगे।
टॉयलेट पेपर को सीट पर बिछाएं
इसके बाद टॉयलेट पेपर को लेकर सीट पर बिछा लें। इसके लिए पेपर के बड़े पार्ट को निकालें और बिछाएं। जिससे आप डायरेक्ट सीट के संपंर्क में नहीं आएंगी और आपको इंफेक्शन होने के चांस कम हो सकते हैं।
फ्लश में डालें टॉयलेट पेपर
इसके अलावा सीट के अंदर भी कुछ टॉयलेट पेपर डाल दें। जिससे आपके कंटेमिनेटेड होने का खतरा कम हो जाए।
सीट कवर करें
यूरिन पास करने के बाद दोबारा से कमोड की सीट के कवर को टिश्यू या टॉयलेट पेपर से पकड़कर बंद करें और फ्लश करें। ऐसा करने से किसी भी तरह के बैक्टीरिया के हवा में फैलने का डर नहीं होगा और आपके संक्रमित होने का खतरा भी कम होगा।
हर बार जब आप पब्लिक टॉयलेट यूज कर रहीं हो या बच्ची को यूज करवा रहीं हो तो इतने पूरे प्रोसेस को फॉलो करें, जिससे फ्यूचर में किसी भी तरह के कंटेमिनेशन से आप बची रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन