Kidney Health: इन 5 फलों को खाकर किडनी बनी रहेगी हेल्दी 5 Fruits That can Keep Your Kidney Healthy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Kidney Health: इन 5 फलों को खाकर किडनी बनी रहेगी हेल्दी

  • 5 Fruits Good for Kidney: किडनी को डैमेज होने से बचाने के लिए सही डायट का चुनाव करना जरूरी है। यहां 5 फलों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाकर किडनी हेल्दी बनी रहेगी।

Mon, 12 Aug 2024 12:34 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Kidney Health: इन 5 फलों को खाकर किडनी बनी रहेगी हेल्दी

किडनी शरीर का एक जरूरी अंग है। अगर इसके काम करने के तरीके में समस्या आए तो ये इंटरनल सिस्टम के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। किडनी का काम होता है शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना और शरीर को कई बीमारियों से दूर रखना। अगर यह गंदगी बाहर नहीं निकलती है, तो कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और किडनी स्टोन जैसी परेशानी हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि किडनी हमेशा हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनी रहें तो इन 5 फलों को खाना शुरू कर दें किडनी के स्वास्थ्य के लिए हाई एंटीऑक्सीडेंट गुणों और कम फॉस्फोरस और सोडियम वाले फलों को खाने की सलाह दी जाती है।

अनार

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ब्लडप्रेशर में सुधार कर सकता है। वहीं ये कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और फॉस्फोरस और सोडियम की मात्रा कम होती है।

सेब

सेब में भी पोटेशियम और फास्फोरस कम होता है, ऐसे में इसे किडनी की सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है। अगर आपको कब्ज के लक्षण हैं तो आप कच्चे सेब या उबले हुए सेब भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है।

खट्टे फल

संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल खाना बढ़िया हैं। ये विटामिन सी का अच्चा स्रोत होते हैं। वहीं किडनी की पथरी को होने से रोकने में मदद करते हैं।

पपीता

किडनी और पाचन के लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। पपीते में फाइबर भी होता है।

बेरीज

बेरीज किडनी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इनमें सोडियम और फास्फोरस कम होता है। स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी में विटामिन सी, मैंगनीज, फोलेट, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर भरपूर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी डैमेज होने के बाद क्या पूरी तरह से ठीक हो जाती है समस्या? जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।