इन 5 बीमारियों में फायदा करता है ईसबगोल, डायटिशियन ने बताया कब कैसे लेना है! From Constipation to Loose Motion Nutritionist Explains When and How to Take Isabgol, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

इन 5 बीमारियों में फायदा करता है ईसबगोल, डायटिशियन ने बताया कब कैसे लेना है!

Isabgol Benefits: न्यूट्रीशनिस्ट रूपाली महाजन बताती हैं कि ईसबगोल लेने का तरीका आपकी समस्या पर निर्भर होता है। मोटे तौर पर आप इसे अपनी समस्या के मुताबिक 5 तरीकों से ले सकते हैं।

Tue, 23 Dec 2025 09:29 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
इन 5 बीमारियों में फायदा करता है ईसबगोल, डायटिशियन ने बताया कब कैसे लेना है!

ईसबगोल (Psyllium husk) का इस्तेमाल सदियों से पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। दरअसल ये एक तरह का नेचुरल फाइबर होता है, जिसे 'प्लांटैगो ओवाटा' नाम के पौधे से निकाला जाता है। कई लोग इसे नियमित रूप से लेते हैं। इसके एसिडिटी, कब्ज, गैस या फिर वेट लॉस जैसे कई फायदे हैं, लेकिन हर एक समस्या में ईसबगोल लेने का तरीका बदल जाता है। ज्यादातर लोग यहीं गलती करते हैं, क्योंकि उन्हें इसे लेने का सही तरीका ही नहीं पता होता। न्यूट्रीशनिस्ट रूपाली महाजन बताती हैं कि ईसबगोल लेने का तरीका आपकी समस्या पर निर्भर होता है। मोटे तौर पर आप इसे अपनी समस्या के मुताबिक 5 तरीकों से ले सकते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं -

कब्ज हो तो ऐसे लें ईसबगोल

डायटिशियन बताती हैं कि अगर आपको कब्ज की समस्या है, पेट खुलकर साफ नहीं होता है; तो ईसबगोल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। बस रात में सोने से पहले एक चम्मच ईसबगोल को या तो तो गर्म पानी या फिर दूध के साथ लें।

एसिडिटी में इंस्टेंट रिलीफ देगा ईसबगोल

पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या है, तो ईसबगोल आपको तुरंत राहत देने का काम कर सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि आपको एक चम्मच ईसबगोल ठंडे दूध के साथ लेना चाहिए, इससे एसिडिटी से तुरंत रिलीफ मिलता है।

वेट लॉस करने के लिए ईसबगोल कैसे लें

ईसबगोल का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए भी किया जा सकता है। खाना खाने से लगभग 15-20 मिनट पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच ईसबगोल का सेवन करें। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये आपको ओवरइटिंग से बचाता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल है, तो ऐसे लें ईसबगोल

पाचन से अलावा भी ईसबगोल के कई फायदे हैं, जिनमें से एक ये भी है कि ईसबगोल ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसके लिए आपको खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद, एक गिलास पानी के साथ ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। इससे काफी फायदा मिलता है।

लूज मोशन है, तो ईसबगोल ऐसे लें

अगर आपका पेट खराब हो गया है, लूज मोशन हो रहे हैं, तो 1 चम्मच ईसबगोल को दही में मिलाकर खा लें। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये आपके गट को हील करता है और गट बैक्टीरिया को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे आपको लूज मोशन से तुरंत रिलीफ मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय में गुड़, खांड या शहद, क्या डालना हेल्दी है? न्यूट्रिशन कोच ने किया टेस्ट!
ये भी पढ़ें:सर्दियों में मूंगफली कब, किसे और कैसे खानी चाहिए? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।