डॉक्टर बोले- हर डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए ये 2 फल, दवा की तरह करते हैं काम! Doctor Recommends 2 Fruits that work like Diabetes medicines every Sugar Patient should eat, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

डॉक्टर बोले- हर डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए ये 2 फल, दवा की तरह करते हैं काम!

ऐसे दो फल और हैं जो खासतौर से डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी बताते हैं कि ये दो फल इन्सुलिन को सपोर्ट भी करते हैं और थोड़ा-थोड़ा डायबिटीज की दवाइयों की तरह भी काम करते हैं।

Thu, 5 March 2026 02:21 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉक्टर बोले- हर डायबिटीज रोगी को खाने चाहिए ये 2 फल, दवा की तरह करते हैं काम!

हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन काफी अहम बताया जाता है। हर फल की अपनी खासियत होती है और इनमें अलग-अलग तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। ऐसे ही दो फल और हैं जो खासतौर से डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी बताते हैं कि ये दो फल इन्सुलिन को सपोर्ट भी करते हैं और थोड़ा-थोड़ा डायबिटीज की दवाइयों की तरह भी काम करते हैं। डॉक्टर हर शुगर के मरीज को ये दो फल खाने की सलाह देते हैं। उन्होंने इनके फायदे और कई जरूरी बातों के बारे में भी बताया है। तो चलिए जानते हैं वो दो फल आखिर कौन से हैं।

डायबिटीज में दवा की तरह काम करती है मौसंबी

डॉ प्रमोद त्रिपाठी कहते हैं कि पहला फल मौसंबी है, जो हर शुगर के पेशेंट को जरूर खाना चाहिए। इसका GI महज 41-45 होता है और ये फाइबर और फ्लेवनॉयड्स में रिच होती है। दरअसल मौसंबी 'अकार्बोज' नाम की डायबिटीज की दवा की तरह काम करती है। ये खाने के बाद शुगर की स्पाइक को कम करती है क्योंकि आपकी आंतों में कार्बोहाइड्रेट का एब्जॉरपशन धीमा कर देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्थ कोच ने बताया कौन सा रिफाइंड तेल है सबसे खराब, आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे?

डायबिटीज रोगी खूब खाएं संतरा

दूसरा फल है संतरा जो डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाना चाहिए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 50-52 के बीच होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और हेस्पेरिडिन नामक प्लांट बेस्ड फ्लेवोनॉयड भी मौजूद होता है। डॉ प्रमोद कहते हैं कि संतरे का असर मेटफॉर्मिन नामक दवाई की तरह होता है। ये पूरे शरीर की ब्लड वेसल्स में एंटी इन्फ्लेमेटरी इफेक्ट ले कर आता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और लिवर से शुगर के रिलीज को स्लो कर देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोर्टिस के डॉक्टर ने सुझाए टॉप 3 सप्लीमेंट्स जो ज्यादातर भारतीयों को लेने चाहिए!

संतरे और मौसंबी का जूस फायदेमंद है या फल?

अब एक और अहम सवाल है कि क्या संतरे और मौसंबी को साबुत खाना फायदेमंद है या इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमेशा साबुत फल खाना ही बेहतर होता है। जब आप संतरे या मौसंबी का जूस बनाकर पीते हैं, तो सारा फाइबर निकल जाता है। ये फाइबर ही होता है जो शुगर के अवशोषण को कम करता है। जूस में सिर्फ शुगर बचती है, जिससे शुगर लेवल स्पाइक होता है। वहीं जब आप साबुत फल खाते हैं तो फाइबर, विटामिन और बाकी पोषक तत्व शरीर को संतुलित रूप में मिलते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बैलेंस बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोटी पर घी लगाकर खाना चाहिए या नहीं? गैस्ट्रो डॉक्टर से जान लें फायदे और नुकसान!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।