रोज 2 अंजीर ऐसे खा लेंगे तो संवर जाएगी सेहत, फोर्टिस के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए बड़े फायदे! Fortis Gastroenterologist Reveals Benefits of Eating Anjeer Daily For your health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

रोज 2 अंजीर ऐसे खा लेंगे तो संवर जाएगी सेहत, फोर्टिस के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए बड़े फायदे!

Benefits of Eating Anjeer: डॉक्टर बताते हैं कि अंजीर को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना मिलता नहीं है। फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर के फायदे अगर आप जान लेंगे तो रोज खाना बिल्कुल नहीं भूलेंगे।

Thu, 26 March 2026 06:21 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज 2 अंजीर ऐसे खा लेंगे तो संवर जाएगी सेहत, फोर्टिस के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए बड़े फायदे!

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अब इसके लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे-महंगे सुपरफूड्स या सप्लीमेंट्स लें। कई बार साधारण सी दिखने वाली चीजें भी हेल्थ के लिए मैजिकल साबित होती हैं। उदाहरण के लिए अगर आप रोज सिर्फ अंजीर को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो हेल्थ के लिए इसके कई फायदे हो सकते हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंजीर खाने के फायदे शेयर किए हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अंजीर को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, उतना मिलता नहीं है। फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर के फायदे अगर आप जान लेंगे तो रोज खाना बिल्कुल नहीं भूलेंगे।

कब्ज की शिकायत रहती है तो खाएं अंजीर

डॉ शुभम बताते हैं कि अंजीर में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबल और इंसोल्यूबल फाइबर होता है, जो स्टूल यानी मल को सॉफ्ट (नर्म) बनाने का काम करता है। इससे बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव होता है और कब्ज की समस्या से नेचुरली राहत मिलती है। अंजीर का नियमित सेवन आपके ओवरऑल पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या रात में फल-सलाद खाना हार्ट अटैक का बुलावा है? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया सच

कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं

डॉक्टर बताते हैं कि अंजीर कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम अंजीर में लगभग 162 मिलीग्राम कैल्शियम मिल जाता है। ये आपकी बोन हेल्थ यानी हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंजीर में आयरन भी होता है जो ओवरऑल एनर्जी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी-नानी के पिटारे से: मजबूत हड्डियों के लिए घरेलू कैल्शियम पाउडर, Recipe

ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में हेल्प करते हैं अंजीर

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के मुताबिक अंजीर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये आपके ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है और ओवरऑल हार्ट हेल्थ को भी सपोर्ट करता है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो जरूर खाएं अंजीर

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो आपको डेली अंजीर जरूर खाने चाहिए। डॉक्टर बताते हैं कि इसमें फाइबर का कंटेंट काफी ज्यादा होता है, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल मैनजमेंट में भी सपोर्ट करता है। ओवरऑल हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए अंजीर एक सुपरफूड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी-नानी के पिटारे से: क्यों जरूरी है भुना मुनक्का खाना? यहां जानें

रोज इतने अंजीर खाने चाहिए?

डॉ शुभम बताते हैं कि रोजाना दो से तीन अंजीर खाना काफी होता है। इन्हें हमेशा रात में भिगोकर रखें, फिर सुबह ब्रेकफास्ट में खा लें। हालांकि ध्यान रखें असली फायदा तभी होता है जब आप इसे रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।