दादी-नानी के पिटारे से: होममेड कैल्शियम पाउडर की रेसिपी, हड्डियां होंगी मजबूत Dadi Nani ke Pitare se Homemade Calcium Powder Recipe, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दादी-नानी के पिटारे से: होममेड कैल्शियम पाउडर की रेसिपी, हड्डियां होंगी मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह घरेलू कैल्शियम पाउडर एक आसान और नेचुरल उपाय है। ड्राई फ्रूट्स और बीजों से बना यह पाउडर शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। यहां जानें इसकी रेसिपी-

Thu, 26 March 2026 08:28 AMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
दादी-नानी के पिटारे से: होममेड कैल्शियम पाउडर की रेसिपी, हड्डियां होंगी मजबूत

आज के समय में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में। कमजोर हड्डियां, जोड़ों में दर्द और जल्दी थकान महसूस होना इसके मुख्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार ये जरूरी नहीं कि वे शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित या असरदार हों।

दादी-नानी के समय में लोग प्राकृतिक और घरेलू चीजों से ही अपने शरीर को मजबूत बनाते थे। मखाना, तिल, ड्राई फ्रूट्स और बीजों से बना यह कैल्शियम पाउडर एक ऐसा ही आसान और पोषक नुस्खा है, जो शरीर को नेचुरल तरीके से ताकत देने में मदद करता है। नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर एक्टिव बना रहता है। यहां जानें इसकी डिटेल्ड रेसिपी -

सामग्री

1 कप भुना हुआ मखाना

थोड़े से भुने हुए बादाम

1–2 बड़े चम्मच भुने हुए तरबूज के बीज

½ कप भुने हुए बिना नमक के पिस्ता

2–3 बड़े चम्मच भुने हुए खसखस

½ कप भुने हुए तिल

2–3 बड़े चम्मच भुने हुए सूरजमुखी के बीज

3–4 इलायची

कुछ बिना बीज के सूखे खजूर

3–4 बड़े चम्मच सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उल्टी और मतली में काम आएंगे दादी-नानी के ये आसान घरेलू नुस्खे

बनाने की विधि

  • सभी सामग्री को हल्का भून लें (अगर पहले से भुनी हुई ना हो)। अब इन्हें ठंडा होने दें। इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। आपका हेल्दी कैल्शियम पाउडर तैयार है।
  • इसे एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और 2 महीने तक इस्तेमाल करें।

कैसे करें सेवन?

इस पाउडर का 1–2 चम्मच रोजाना दूध या गुनगुने पानी के साथ लें। आप इसे स्मूदी या दलिया में भी मिला सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दादी-नानी के पिटारे से: पीरियड्स में दर्द से राहत के लिए हर्बल मिक्स

क्या फायदे हैं?

  1. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है: इस पाउडर में तिल, मखाना और ड्राई फ्रूट्स जैसे तत्व होते हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं और दांतों को भी हेल्दी रखते हैं।
  2. शरीर को एनर्जी देता है: इसमें मौजूद पिस्ता, बादाम, नारियल और खजूर जैसे तत्व शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते हैं।
  3. कमजोरी और थकान कम करता है: इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से ताकत देते हैं, जिससे स्टैमिना बेहतर होता है।
  4. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद: बच्चों की ग्रोथ के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है, वहीं बुजुर्गों में हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में यह मदद करता है।
  5. शरीर को जरूरी मिनरल्स और पोषण देता है: इसमें कई तरह के बीज और ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं, जो शरीर को सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि आयरन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में खाते हैं खीरा? भूलकर भी इन 5 चीजों के साथ ना खाएं, वरना होगा नुकसान

किन बातों का रखें ध्यान?

दादी-नानी का यह कैल्शियम पाउडर एक आसान, सस्ता और हेल्दी उपाय है। नियमित सेवन से शरीर मजबूत और एक्टिव बना रहता है। लेकिन एक साथ ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें और अगर किसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसे ना डालें। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।