रनिंग या वॉकिंग, मोटापा कम करने के लिए क्या करें? फिजिशियन ने बताया
Weight Loss Exercise: मोटापा कम करने के लिए लोग रनिंग या वॉक करते हैं। सुबह सड़कों पर ज्यादातर लोग आपको दौड़ते हुए दिखेंगे लेकिन क्या वाकई रनिंग से वेट लॉस होता है? चलिए बताते हैं इस बारे में फिजिशियन कुनाल सूद का क्या कहना है।

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। वजन कम करने के लिए लोग जिम-वर्कआउट करते हैं या फिर डायटिंग का सहारा लेते हैं। वजन कम करने के लिए ज्यादातर लोग दौड़ना फायदेमंद समझते हैं। सुबह कई लोग आपको सड़कों पर दौड़ते हुए दिख जाएंगे लेकिन वजन कम करने के लिए ये जानना जरूरी है कि कौन सी एक्सरसाइज वाकई आपको सूट कर रही हैं। फिजिशियन डॉक्टर कुनाल सूद का कहना है कि वेट लॉस के लिए दौड़ने से ज्यादा चलना फायदेमंद होता है। चलिए बताते हैं कैसे-
रनिंग या वॉकिंग
डॉक्टर कुनाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर कर बताया कि चलने से ज्यादा दौड़ने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वजन कम करने के लिए जोर-जोर से चलना या टहलना ज्यादा अच्छा होता है। रनिंग हाई इंटेसिटी वाली एक्सरसाइज है लेकिन वॉकिंग से तुलना करें तो ये शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है।
क्या है ज्यादा फायदेमंद
फिजिशियन के अनुसार, जब आप दौड़ते हैं तो इससे शरीर की एनर्जी खत्म हो जाती है। खासतौर पर शरीर से कार्बोहाइड्रेट और कोर्टिसोल हार्मोन खत्म हो जाता है। रनिंग के दौरान शरीर से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और फिर आपका शरीर फौरन कार्ब्स खाने की डिमांड करता है। ऐसे में अगर आप कुछ गलत खा लेते हैं, तो वापिस कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में ये प्रोसेस रोजाना चलता रहता है। तो वही अगर आप तेज टहलते या चलते हैं तो आपके शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी खत्म होगी लेकिन एनर्जी ड्रेन नहीं होगी और न ही तेज भूख लगेगी। ऐसे में आपको कार्ब्स खाने की इच्छा नहीं होगी, साथ ही वॉक मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।
क्या करें- आपको रोजाना सुबह उठकर 20 से 25 मिनट तक टहलना है। तेज-तेज चल सकते हैं या फिर आराम से भी टहल सकते हैं। अगर सुबह वॉक नहीं हो पाती तो रात में खाना खाने के बाद करें। इससे वजन कंट्रोल में रहेगा और पेट की एक्स्ट्रा चर्बी खत्म हो जाएगी।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन