अमृत हैं मेथी दाना और अलसी, लेकिन गलत तरीके से खाया तो बन जाएंगे जहर! न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह Fenugreek and Flaxseeds Nutritionist Shares Benefits, Correct Intake Method and Precautions, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

अमृत हैं मेथी दाना और अलसी, लेकिन गलत तरीके से खाया तो बन जाएंगे जहर! न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह

Health Tips: हेल्दी फूड्स का भी फायदा तभी होता है जब इन्हें सही मात्रा में और सही समय पर कंज्यूम किया जाए। मेथी दाना और अलसी के बीज से जुड़ी यही जरूरी जानकारी शेयर न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन की है, आइए जानते हैं-

Wed, 18 Feb 2026 08:33 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
अमृत हैं मेथी दाना और अलसी, लेकिन गलत तरीके से खाया तो बन जाएंगे जहर! न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह

आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के नेचुरल सुपरफूड शामिल कर रहे हैं। मेथी दाना और अलसी के बीज भी इन्हीं में से एक हैं। मेथी दाना कंज्यूम करने की सलाह आमतौर पर डायबिटीज या पीसीओएस जैसी समस्याओं को मैनेज करने के लिए दी जाती है। वहीं वेट लॉस या कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए रोज अलसी के बीज खाना अच्छा माना जाता है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन कहती हैं कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये दोनों ही चीजें काफी हेल्दी हैं और बॉडी को फायदा भी करती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इन्हें कितनी भी मात्रा में खाया जा सकता है। हेल्दी फूड्स का भी फायदा तभी होता है जब इन्हें सही मात्रा में और सही समय पर कंज्यूम किया जाए। मेथी दाना और अलसी के बीज से जुड़ी यही जरूरी जानकारी उन्होंने शेयर की है, आइए जानते हैं।

मेथी दाना लेने के फायदे क्या हैं?

मेथी दाना लेने की सलाह आमतौर पर टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने के लिए दी जाती है। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने में भी सहायक है। अगर आपका फास्टिंग ग्लूकोज लेवल काफी हाई रहता है तो मेथी दाने का सेवन फायदेमंद हो सकता है। पीसीओएस से डील कर रहीं महिलाओं के लिए भी मेथी दाना कंज्यूम करना अच्छा है। वहीं कुछ रिसर्च के मुताबिक ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को बैलेंस करने में भी मदद कर सकते हैं।

मेथी दाना लेने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि रोजाना बहुत ज्यादा मेथी दाना लेने से बचें। एक दिन में आधा या एक चम्मच मेथी दाना कंज्यूम करना काफी होता है। सबसे बेहतर तरीका है कि इन्हें रातभर के लिए एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह खाली पेट पानी सहित दाने भी चबा-चबाकर खा लें। आप इन्हें खाने से पहले भी ले सकते हैं। फायदे के लिए लगातार 6-12 हफ्ते इस्तेमाल कर के देखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 5 सब्जियां बन रहीं जहरीली! डॉक्टर की चेतावनी- खरीदने से पहले जरूर करें चेक

किन लोगों को नहीं मेथी दाने का सेवन नहीं करना चाहिए?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं और साथ में मेथी दाना भी ले रहे हैं, तो शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा कम हो सकता है। इसे 'हाइपोग्लाइसीमिया' कहते हैं जो काफी गंभीर स्थिति भी हो सकती है। इसलिए मेथी दाना को दवाइयों से दूर ही रखें और शुगर लेवल नियमित रूप से चेक करते रहें।

इसके अलावा अगर आप खून पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं तो मेथी दाने का सेवन ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर है कि अवॉइड ही करें। प्रेग्नेंसी में इन्हें बिल्कुल ना लें। वहीं अगर आप 1-2 चम्मच से ज्यादा मेथी दाना ले रहे हैं तो ब्लोटिंग और डायरिया का रिस्क भी बढ़ सकता है, इसलिए मात्रा का ध्यान जरूर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाय से जुड़ी ये 1 गलती बन सकती है कैंसर की वजह, न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह
ये भी पढ़ें:डॉक्टर- घर पर शुगर चेक करते हुए ये गलतियां करते हैं आप, तभी नहीं आती सही रीडिंग!

अलसी के बीज खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने, हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने और साथ ही वेट मैनेजमेंट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ रहता है या ओवरऑल हार्ट हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना जाता है।

अलसी के बीज खाने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं अलसी के बीजों को हमेशा पाउडर बनाकर ही कंज्यूम करना चाहिए। अगर आप साबुत बीज खाते हैं तो बॉडी इन्हें अच्छे से एब्जॉर्ब नहीं कर पाती है। इसलिए इनका पाउडर बनाकर रख लें और रोजाना सिर्फ एक चम्मच अपनी डाइट में शामिल करें। आप इन्हें फल, छाछ, नींबू पानी या रोटी के आटे में मिक्स कर के ले सकते हैं।

किन लोगों को नहीं खाने चाहिए अलसी के बीज?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अलसी के बीज कंज्यूम करते हुए कुछ बातें जरूर ध्यान रखें। अगर आप इन्हें ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं तो ब्लोटिंग, गैस और लूज मोशन हो सकते हैं। साथ ही इन्हें किसी भी दवाई के साथ या आसपास ना लें, इससे दवाई का एब्जॉरपशन कम हो सकता है। वहीं इनमें खून को पतला करने के भी गुण पाए जाते हैं। इसलिए ऐसी कोई दवा ले रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के अलसी के बीज कंज्यूम ना करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।