8 घंटे की नींद लेने के बाद थकान और सुस्ती लगती है तो, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया क्या करें महिलाएं feeling tired low energy after sleeping 8 hours ayurveda doctor suggest women needs to change 6 daily routine, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

8 घंटे की नींद लेने के बाद थकान और सुस्ती लगती है तो, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया क्या करें महिलाएं

Why women still feel sleepy after 8 hours sleep: रोजाना 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी महिलाओं को शरीर में थकान, कमजोरी और फुर्ती की कमी महसूस होती है तो इसके लिए कई बार दैनिक रूटीन में इन चीजों की लापरवाही होती है। आयुर्वेद डॉक्टर से जानें किन 6 आदतों को बदल दें।

Thu, 18 Dec 2025 08:14 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
8 घंटे की नींद लेने के बाद थकान और सुस्ती लगती है तो, आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया क्या करें महिलाएं

काफी सारी महिलाओं को शिकायत रहती है कि वो 8 घंटे की पूरी नींद लेती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें थकान, और सुस्ती महसूस होती है। शरीर में फुर्तीलापन नहीं रहता। तो इस समस्या से निपटने के लिए अपनी नींद को दोष ना दें बल्कि डेली रूटीन पर फोकस करें। महिलाएं अक्सर घर के कामकाज में लगी रहती हैं और इसी वजह से उन्हें स्ट्रेस भी ज्यादा होता है। आयुर्वेद की डॉक्टर अंजलि रहर ने इस समस्या के कारण और उसके समाधान के बारे में शेयर किया है। जिसे हर महिला को जानना चाहिए जिसे सुस्ती और थकान की दिक्कत हो रही है।

आयुर्वेद में बताया गया है ये कारण

डॉक्टर रहर ने कैप्शन में थकान और सुस्ती के कारण को बताया है। जिसके अनुसार जब डाइजेशन, गट और हार्मोंस कमजोर होते हैं तो बॉडी आराम तो करती है लेकिन पूरी तरह से रिपेयर नहीं हो पाती। दरअसल, सोते वक्त बॉडी के ऑर्गंस, मसल्स रिपेयर मोड में होते हैं। स्लीप फाउंडेशन की स्टडी के मुताबिक नींद के दौरान हार्ट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। लेकिन जब हार्मोन वीक होते हैं तो मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है और साथ ही बॉडी रिकवरी नहीं कर पाती। अगर 8 घंटे की नींद के बाद भी थकान लगी रहती है तो अपनी दिनचर्या में ये 6 तरह के बदलाव जरूर करें।

समय पर भोजन है जरूरी

ज्यादातर महिलाओं के दिन के भोजन का समय बदलता रहता है। जिसका असर पाचन पर होता है। डाइजेशन को इंप्रूव करना है तो ब्रेकफास्ट से लेकर लंच का टाइम फिक्स करें। न्यूट्रिशनसिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया है कि दोपहर का मील 2 बजे तक खा लेना चाहिए। इससे दोपहर में होने वाली सुस्ती से बचा जा सकता है। साथ ही खाना सही तरीके से डाइजेस्ट होता है।

गट हेल्थ इंप्रूव करें

गट हेल्थ को इंप्रूव करना जरूरी है। गुड बैक्टीरिया गट को हेल्दी बनाते हैं। जिससे पाचन आसान होता है।

रात को जल्दी सोएं

महिलाएं अक्सर ढेरों काम निपटाने के चक्कर में नींद से कंप्रोमाइज करती हैं। लेकिन हर दिन जल्दी सोने की कोशिश करें। जिससे की पूरी और गहरी नींद में सो सकें और सर्काडियन रिदम सही हो।

स्क्रीन टाइम कम करें

काफी सारी महिलाएं दिन के कई घंटे स्क्रीन पर बिता देती हैं। सोशल मीडिया पर घंटों रील्स स्क्रॉल करने की बजाय फोन बंद कर दें। सोने से दो से तीन घंटा पहले स्क्रीन टाइम कम करने से गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

वॉक है जरूरी

फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। रोजाना आधे घंटे की वॉक मूड और हेल्थ को दोनों को बेहतर करने में मदद करेगी। इसलिए हर दिन आधे घंटे की वॉक जरूर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठंड में दर्द से लेकर कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स खाना ना भूलें

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें

स्ट्रेस को कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज का सहारा लें। ये कॉर्टिसोल लेवल को कम करने में मदद करेगा और होने वाली फटिग से छुटकारा मिलेगा। रोजाना इन छह आदतों को डेली रूटीन में शामिल करने से शरीर में एनर्जी महसूस होगी और मूड लाइटर रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।