न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया परेशानियों का हल! ठंड में दर्द से लेकर कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स को खाना ना भूलें nutritionist share 9 foods to eat in winter to calm vata effect in body lethargy constipation joints pain, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया परेशानियों का हल! ठंड में दर्द से लेकर कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स को खाना ना भूलें

Winter Foods For Constipation To Joint Pain: सर्दियां शुरू होते ही कभी जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है तो कभी कब्ज हो जाती है। या फिर हमेशा सुस्ती महसूस होती है, इन सब समस्याओं के समाधान के लिए न्यूट्रिशनिस्ट के बताए इन फूड्स को खाना शुरू कर दें।

Thu, 11 Dec 2025 12:06 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया परेशानियों का हल! ठंड में दर्द से लेकर कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स को खाना ना भूलें

सर्दियों में खाने-पीने का मजा तो बहुत होता है। लेकिन साथ ही कई तरह की हेल्थ समस्याएं भी घेर लेती हैं। जिससे निपटने के लिए केवल दवाएं काम नहीं आती बल्कि ठंड के मौसम के भोजन ही काम आते हैं। दरअसल, ठंड का मौसम शुरू होते ही काफी सारे लोगों को दिक्कतें बढ़ने लगती है। जोड़ों में जकड़न ज्यादा महसूस होने लगती है, हाथ-पैर की स्किन ड्राई होकर उधड़ने लगती है, कभी कब्ज हो जाता है तो काफी सारे लोग डायरिया से बेहाल हो जाते हैं। रात को देर तक नींद नहीं आती है और सुबह के समय आलस ज्यादा घेरता है और फ्रेशनेस फील नहीं होती। गैस और ब्लोटिंग तो हर दूसरे इंसान को होने लगती है। अगर आपके साथ भी इनमे से कोई भी दिक्कत सर्दियों के आने के साथ हो रही है तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि ऐसा शरीर में वात बढ़ जाने की वजह से होता है। ऐसे में कुछ फूड्स शेयर किए हैं। जिन्हें रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें।

बैंगन

बैंगन सुनते ही अगर नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं तो जान लें कि बैंगन को सर्दियों में खाना आपके वात को शांत करने में मदद करता है।

काले तिल

सफेद तिल से ज्यादा फायदेमंद काले तिल होते हैं। ये स्किन को नरिश करने, ज्वाइंट्स की स्टिफनेस को दूर करने और हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करते हैं।

लहसुन

लहसुन को एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी बताया गया है। सर्दियों में लहसुन खाना शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और साथ ही डाइजेशन बढ़ाने के साथ दर्द में राहत देता है।

देसी घी

ठंड में अगर ड्राई स्किन की समस्या रहती है तो डाइट में देसी घी शामिल करें। देसी खी शरीर के टिश्यूज को नरिश करने में मदद करता है और अंदर से ड्राईनेस दूर करता है।

खजूर

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए खजूर जरूर खाएं। काफी सारे लोगों को जिन्हें आयरन की कमी होती है, उन्हें ठंड में खजूर खाना फायदेमंद होता है।

ड्राई फ्रूट्स

अंजीर, अखरोट, बादाम को सर्दियों में जरूर खाएं। ये शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

उड़द की दाल

अगर आप ज्वाइंट्स में जकड़न, दर्द और कमजोर हड्डियों से परेशान रहते हैं तो सर्दियों में उड़द की दाल को जरूर खाना चाहिए।

शकरकंद

हर मौसमी चीज खाने से हेल्थ को फायदा होता है। शकरकंद सर्दियों के मौसम में मिलती है और इसे खाने से वात शांत होता है।

बाजरा

शरीर को गर्म रखने, मजबूत रखने और ठंड में एनर्जी को बनाकर रखने के लिए डाइट में बाजरा जरूर खाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।