हेल्दी खाने के बाद भी शरीर में नहीं दिख रहा कोई बदलाव? एक्सपर्ट ने बताई वजह Expert told the Reasons why you are not seeing any changes after eating healthy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हेल्दी खाने के बाद भी शरीर में नहीं दिख रहा कोई बदलाव? एक्सपर्ट ने बताई वजह

बढ़ती हेल्थ प्रॉब्लम को देखकर ज्यादातर लोगों ने हेल्थ पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हालांकि, बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि हेल्दी खाने के बाद भी उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट ने ऐसा होने की वजह बताई है।

Sat, 21 June 2025 02:05 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्दी खाने के बाद भी शरीर में नहीं दिख रहा कोई बदलाव? एक्सपर्ट ने बताई वजह

खराब लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बढ़ती बीमारियों के खतरे को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने हेल्दी डायट लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, कुथ लोगों की शकायत है कि लंबे समय से हेल्दी खाने के बावजूद भी शरीर में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आ रहा है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो इस आर्टिकल में पोषण विशेषज्ञ दर्शिनी सुरेंद्रन से जानिए ऐसा होने की वजह।

1) दिन की नींद- दोपहर के खाने के बाद या दिन में सोने पर आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और रात में नींद कम आती है।

2) कसरत न करना- अगर आप सिर्फ हेल्दी खाने पर फोकस करते हैं और कसरत के लिए समय नहीं निकालते हैं तो इससे मांसपेशियों और पानी की कमी होती है।

3) स्मोकिंग या शराब की लत- स्मोकिंग और शराब जैसी लाइफस्टाइल की आदतें लत बन सकती हैं और एक बार लंबे समय तक लत लगने के बाद इन बदलावों को उलटना मुश्किल होता है।

4) एक्टिव न रहना- अगर आप कसरत के लिए दिन का एक घंटा निकालते हैं लेकिन पूरा दिन सोफे पर बैठे रहते हैं, तो इससे आपकी एनर्जी लेवल में सुधार नहीं होगा।

5) कम पानी पीना- डिहाईड्रेटेड रहने से आपके लक्षण और भी खराब हो सकते हैं और यहां तक कि आपके पेट पर भी असर पड़ता है और इसलिए पोषक तत्वों का खराब अवशोषण होता है।

6) सिर्फ खाने पर निर्भर रहना- अपने जरूरी सप्लीमेंट्स को मिस करने पर शरीर में कोई बदलाव नहीं दिखता। दरअसल, खाने से सब कुछ नहीं मिलता जितनी जल्दी आप इसे समझेंगे वह आपके लिए अच्छा है। 80-20 के अनुपात के साथ काम करें। इसके लिए 80 प्रतिशत खाना है और 20 प्रतिशत सप्लीमेंट्स से आता है ताकि आपके पोषक तत्वों को संतुलित किया जा सके।

7) खाने की सही प्लानिंग न करना- केवल फल और सब्जियां खाने से आपको पूरा पोषण नहीं मिलता है, संतुलित खाने की प्लानिंग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिवर में पानी भरने पर दिखते हैं ये लक्षण, अनदेखा करने पर बढ़ती है परेशानी
ये भी पढ़ें:गलत समय पर मेवा खाने से हो सकता है किडनी स्टोन,एक्सपर्ट से जानिए कब और कैसे खाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।