गलत समय पर मेवा खाने से हो सकता है किडनी स्टोन, एक्सपर्ट से जानिए कब और कैसे खाएं Eating dry fruits at the wrong time can cause kidney stones know how and when to consume dry fruits as per fitness coach, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

गलत समय पर मेवा खाने से हो सकता है किडनी स्टोन, एक्सपर्ट से जानिए कब और कैसे खाएं

मेवा सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है, लेकिन गलत समय पर इसे खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो इसे गलत समय पर खाने से किडनी स्टोन तक हो सकता है। जानिए, कब और कैसे खाएं।

Wed, 18 June 2025 08:44 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
गलत समय पर मेवा खाने से हो सकता है किडनी स्टोन, एक्सपर्ट से जानिए कब और कैसे खाएं

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। अलग-अलग तरह की मेवा के अपने फायदे होते हैं। इनके फायदों को देखते हुए स्नैक्स के तौर पर लोगों को ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ लोग सुबह के समय ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शाम के वक्त ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गलत समय और गलत तरीके से मेवा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है? दरअसल, गलत समय पर मेवा खाने से किडनी स्टोन की दिक्कत हो सकती है। यहां फिटनेस कोच से जानिए कब और कैसे खाएं मेवा।

क्या कहते हैं फिटनेस कोच

फिटनेस कोच प्रियांक मेहता ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि गलत समय पर ड्राई फ्रूट्स खाने से किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में प्राकृतिक रूप से ऑक्सलेट पाए जाते हैं और ये हमारे शरीर में कैल्शियम के साथ बाइंड होते हैं। जो किडनी स्टोन का कारण बनते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स में फायटेट की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में ये हमारे शरीर में मिनरल्स के अवशोषण को ब्लॉक करते हैं। जिसकी वजह से न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है।

कैसे खाएं ड्राई फ्रूट्स

फिटनेस कोच प्रियांक कहते हैं कि ड्राई फ्रूट खाएं लेकिन सावधान रहें। वह बताते हैं कि 5 से 7 बादाम और किशमिश को रातभर भिगोने के बाद सुबह खाएं। इसके अलावा भीगी अंजीर को मिड मॉर्निंग स्नैक में खाएं और शाम के समय अखरोट खाएं क्योंकि ये ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करते हैं। इसके अलावा खजूर में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसलिए इन्हें सिर्फ वर्कआउट से पहले खाना चाहिए या फिर तब जब आप कम एनर्जेटिक महसूस कर रहे हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिटनेस कोच ने बताईं 20 से ज्यादा छोटी आदतें जो बदल सकती हैं जिंदगी
ये भी पढ़ें:फिटनेस कोच ने बताईं 3 गलतियां जिसकी वजह से नहीं कम हो रहा फैट, जानिए

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।