बुढ़ापे में होनी वाली समस्याओं को कम करेंगे ये 3 मसाले, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका Expert suggest 3 spices for senior citizens that can reduce many problems, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

बुढ़ापे में होनी वाली समस्याओं को कम करेंगे ये 3 मसाले, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका

3 Spices for Senior Citizens: भारतीय खाने में मसालों का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट ने 3 ऐसे मसालों के बारे में बताया है जो बुढ़ापे में होने वाली दिक्कतों को कम कर सकते हैं। जानिए-

Wed, 18 Feb 2026 11:16 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
बुढ़ापे में होनी वाली समस्याओं को कम करेंगे ये 3 मसाले, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका

अक्सर ऐसा देखा गया है कि 50 की उम्र के बाद शरीर में तरह-तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। लेकिन अगर पहले से ही सेहत का ध्यान रखा जाए तो दिक्कतों को कम कर सकते हैं। भारतीय खाने में अलग-अलग तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। खासतौर से सीनियर सिटीजनके लिए ये मसाले औषधि की तरह काम करते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं कि सीनियर सिटीजन को पाचन, जॉइंट हेल्थ और हार्ट हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन तीन मसालों के बारे में बताया है जो सीनियर सिटीजन को अपने रोजाना के खाने में शामिल करने चाहिए।

मसालों को लेकर क्या कहती हैं डिंपल

एक्सपर्ट का मानना है कि मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा रोजाना की औषधि की तरह काम करते हैं। मसालों में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड होता है जो जोड़ों, पाचन, हार्ट हेल्थ और यहां तक ​​कि याददाश्त को भी सपोर्ट देते हैं। उम्र के साथ भूख और स्वाद की फीलिंग कम होने लगती है, ऐसे में हल्दी, अदरक, दालचीनी और इलायची जैसे सुगंधित मसाले सीनियर सिटीजन को खाने का मजा लेने में मदद करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपर्ट के बताए कुछ सरल बदलावों को अपनाकर महिला ने कम किया 9 किलो वजन, जानें

कौन से हैं वो तीन मसाले

1) अदरक

अदरक पाचन में मदद करता है और वात असंतुलन को शांत करता है जो ड्राईनेस, रफनेस और दर्द का का कारण बनता है। जॉइंट्स में होने वाले दर्द और जकड़न को कम करने में ये बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस मरीजों के लिए भी ये बेहतरीन है। इसे रूटीन में शामिल करने के लिए बस थोड़े अदरक को कद्दूकस करें और फिर पानी में उबालें। इस ड्रिंक को खाने के बाद पिएं। इसे आप रोजाना सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। अदरक को आप अपनी चाय और कॉफी के अलावा खाने में मिला सकते हैं। इसे आप रोजाना खाएं, लेकिन अगर आप खून पतला करने की दवाई ले रहे हैं या एसिड रिफक्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसे रोजाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानिए, मामरा और कैलिफोर्निया बादाम में क्या है फर्क

2) लहसुन

लहसुन हार्ट हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बेहतरीन है। ये खून पतला करने में मदद करता है। इसे खाने के लिए लहसुन की दो कली लें, फिर इसे घी या तेल में हल्का सेक लें और रोजाना सुबह खाली पेट खाएं। इसके अलावा आप इसका तड़का दाल या सब्जी में भी यूज कर सकते हैं। ध्यान रखें की लहसुन की दो कलियां काफी हैं। ये ब्लड प्रेशर मेंटेन करने, खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा ये लिवर हेल्थ को भी इम्प्रूव करता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि आप लहसुन अदरक का पेस्ट बनाकर घुटनों पर लगा सकते हैं, इससे सूजन की दिक्कत कम होगी और दर्द में आराम मिलेगा। लेकिन अगर आप खून पतला करने की दवाई ले रहे हैं या पहले से कोई दिल की बीमारी है तो इसे रोजाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की उम्र से हर सुबह करने चाहिए ये 5 काम, माता-पिता को जरूर बताएं

3) जीरा

जीरा पाचन में मदद करने के अलावा ब्लोटिंग, गैस और पाचन की समस्या में मदद कर सकता है। जीरे की चाय को खाने के बाद पीने से पाचन अच्छा होता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर को भी कम कर सकता है। ये शांत करने में मदद करता है और इसे रोजाना के खाने में शामिल करना सबसे अच्छा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।