मेथी-करेला नहीं, डायबिटीज में दवा की तरह असर करती हैं सर्दियों की ये 4 सब्जियां, स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह! Diabetes Control in Winter These 4 Seasonal Vegetables Act Like Medicine Doctor Reveals, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

मेथी-करेला नहीं, डायबिटीज में दवा की तरह असर करती हैं सर्दियों की ये 4 सब्जियां, स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह!

Diabetes: डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने 4 विंटर स्पेशल सब्जियां शेयर कर की हैं। डॉक्टर कहते हैं कि डायबिटीज में ये सब्जियां किसी दवा की तरह काम करती हैं, लेकिन बहुत से लोग इनके फायदे नहीं जानते।

Thu, 18 Dec 2025 09:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
मेथी-करेला नहीं, डायबिटीज में दवा की तरह असर करती हैं सर्दियों की ये 4 सब्जियां, स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह!

आजकल लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियां काफी कॉमन हो गई हैं, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। अब चूंकि ये बीमारी आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी है, इसलिए सिर्फ दवा से काम नहीं चलने वाला। अगर आप वाकई शुगर कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट को भी इंप्रूव करना होगा। सर्दियों का मौसम चल रहा है और इन दिनों मार्केट में ऐसी कई सब्जियां आती हैं, जो डायबिटीज में काफी फायदा करती हैं। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने 'फ्रीडम फ्रॉम डायबिटीज' के इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी ही 4 विंटर स्पेशल सब्जियां शेयर कर की हैं। डॉक्टर कहते हैं कि डायबिटीज में ये सब्जियां किसी दवा की तरह काम करती हैं, लेकिन बहुत से लोग इनके फायदे नहीं जानते। अगर आप भी डायबिटीज के पेशेंट हैं, तो इन सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

शलगम है सुपरफूड

डायबिटीज के मरीजों के लिए शलगम एक सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और ग्लाइकोसिनोलेट्स मौजूद होते हैं, जो बॉडी में अल्फा-ग्लूकोसिडेज इनहिबिटर (Acarbose/Voglibose) की तरह काम करते हैं। इससे आंतों में ग्लूकोज का एब्जॉरपशन कम हो जाता है और खाने के बाद एकदम से शुगर स्पाइक नहीं होती।

कैसे खाएं: आप प्याज के साथ शलगम की सूखी सब्जी बनाकर खा सकते हैं या शलगम के सूप को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

शकरकंद को डाइट में शामिल करें

डायबिटीज में मीठे आलू यानी शकरकंद खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च और बीटा कैरोटिन मौजूद होता है, जो GLP 1 हार्मोन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। यही काम Ozempic और Mounjaro जैसी दवाएं भी करती हैं। GLP 1 हार्मोन के प्रोडक्शन बढ़ने से भूख कंट्रोल होती है, आप ओवरइटिंग से बचते हैं और ओवरऑल ब्लड शुगर मैनेज होती है।

कैसे खाएं: शकरकंद को भाप में उबालकर हल्के मसालों के साथ खाएं। इन्हें ठंडा कर के दोबारा गर्म करने से रेसिस्टेंट स्टार्च और बढ़ता है, जो ज्यादा फायदा करता है।

सर्दियों में मूली जरूर खाएं

शुगर पेशेंट को मूली भी जरूर खानी चाहिए। इसमें विटामिन सी और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है। ये Acarbose और Voglibose जैसी डायबिटीज की दवाओं की तरह काम करती है, जो लिवर और पैनक्रियाज के एंजाइम्स को सपोर्ट करते हैं। इससे कार्बोहाइड्रेट का ब्रेकडाउन धीमा हो जाता है, इन्फ्लेमेशन कम होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल भी बेहतर होता है।

कैसे खाएं: आप मूली को सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा मूली का पराठा, सब्जी या सूप बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

सरसों का साग है फायदेमंद

सरसों का साग डायबिटीज में काफी फायदा करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो 'मेटाफॉर्मिन' दवा की तरह काम करते हैं। ये लिवर फैट कम करने में मदद करता है। साथ ही बेहतर शुगर लेवल और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए इंसुलिन एक्शन को बेहतर बनाता है।

कैसे खाएं: सरसों का साग बनाकर खाएं या लहसुन के साथ सरसों के पत्तों को हल्का फ्राई कर के भी खा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायबिटीज में ये गलती किडनी को 50% तक कर देती है खराब, डायबेटोलॉजिस्ट ने बताया
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक का रिस्क कम कर देती हैं 5 मिनट की ये 5 आदतें, डॉ शालिनी ने दी सलाह

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।