दांत उखड़वाने से क्या आंखों की रोशनी होती है डैमेज? डेंटिस्ट ने दिया जवाब Does having tooth extraction affect eyesight dentist debunk the myth, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दांत उखड़वाने से क्या आंखों की रोशनी होती है डैमेज? डेंटिस्ट ने दिया जवाब

debunking the myth does tooth extraction affect eyesight: काफी सारे लोग दांत की तकलीफ होने पर भी उसे उखड़वाने से डरते हैं। लोगों के बीच इस बात का विश्वास है कि दांत निकलवाने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। डेंटिस्ट से जानें क्या है सच्चाई।

Fri, 26 Dec 2025 07:17 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
दांत उखड़वाने से क्या आंखों की रोशनी होती है डैमेज? डेंटिस्ट ने दिया जवाब

दांतों में किसी समस्या की वजह से अगर दांतों को उखड़वाने की नौबत आ जाती है। तो काफी सारे लोग ऐसा करने से मना करते हैं। लोगों का ये मानना है कि दांत उखड़वाने से नजर कमजोर हो जाती है। लेकिन इसका कोई भी साइंटिफिक सबूत नही है और ना ही डेंटिस्ट इस बात को मानते हैं। दांत निकालने और आंखों की नजर कमजोर होने का कोई कनेक्शन नही है। डेंटिस्ट संदीप ने भी इससे जुड़े मिथ को दूर करने की कोशिश की है।

क्या है सच्चाई

दांत निकालने से आंखों की रोशनी कम हो जाती है ऐसा कोई सबूत नही है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने कहा है कि दांत निकलवाने और आंखों की बीमारी के बीच किसी रिलेशन का सबूत नहीं है। हालांकि, दांत निकलवाने के बाद आंखों में कुछ समय के लिए खिंचाव या थकान जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन ये लक्षण सीधे दांत निकलवाने की वजह से नहीं होते हैं। इसके बजाय, ये तनाव, चिंता या दूसरे कारणों से हो सकते हैं। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि दांत निकलवाना एक आम डेंटल प्रोसीजर है, और हर साल लाखों लोग इसे करवाते हैं और उनकी आंखों की रोशनी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। अगर दांत निकलवाने और आंखों की रोशनी के बीच कोई लिंक होता, तो डेंटल और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने इसे पहचान लिया होता और इस पर रिसर्च की होती।

डॉक्टर की क्या है राय

डेंटिस्ट संदीप ने इस बारे में वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि दांत उखड़वाने से आंखों की रोशनी का डैमेज होना महज एक मिथ है। दरअसल, आंखों और दांतों का कोई कनेक्शन ही नही है। अक्सर लोगों को मानना होता है कि दांत उखड़वाने के नर्व्स डैमेज हो जाती है जो आंखों की रोशनी को इफेक्ट कर देती है। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि दांत और आंख के नर्व्स के रास्ते भी बिल्कुल अलग होते हैं।

कई बार दांत उखड़वाने खासतौर पर विजडम टूथ को निकलवाने से सूजन या इंफेक्शन चेहरे पर फैलता है। जिसकी वजह से आंखों के आसपास भारीपन या सूजन महसूस हो सकती है। जो केवल बॉडी का हीलिंग रिस्पांस है जो दांतों के दर्द को दूर करने के लिए होता है। इसलिए दांत उखड़वाने से सूजन हो सकती है लेकिन ये आईसाइट को किसी भी तरह से प्रभावित नही करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 बार ब्रश के बाद भी दांत हैं पीले तो डेंटिस्ट ने बताया क्या करें?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।