2 बार ब्रश के बाद भी क्यों नहीं जाता दांतों पर जमा पीलापन, डेंटिस्ट ने बताया क्या करें? 2 times brushing even not helpful to remove plaque dentist share what to do, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

2 बार ब्रश के बाद भी क्यों नहीं जाता दांतों पर जमा पीलापन, डेंटिस्ट ने बताया क्या करें?

How to remove plaque: दिनभर में दो बार ब्रश करने के बाद भी दांतों में जमा पीलापन आसानी से खत्म नहीं हो रहा और दांतों पर प्लाक जम जा रहा है तो डेंटिस्ट से जानें इन प्लाक्स को हटाने का एकमात्र तरीका क्या है।

Sun, 21 Dec 2025 04:21 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
2 बार ब्रश के बाद भी क्यों नहीं जाता दांतों पर जमा पीलापन, डेंटिस्ट ने बताया क्या करें?

दांतों की अच्छी सेहत के लिए रोजाना 2 बार ब्रश करना जरूरी होता है। लेकिन दो बार ब्रश के बाद भी काफी सारे लोगों के दांतों पर पीलापन रहता है और ये आसानी से नहीं जाता। दरअसल, ये पीला रंग प्लाक की वजह से होता है। ये प्लाक सॉफ्ट, स्टिकी बैक्टीरिया की परत होती है। जो अगर एक से दो दिन में पूरी तरह से साफ ना हो तो दांतों पर जमकर सख्त हो जाती है और टार्टर का रूप ले लेती है। इस प्लाक को ब्रश से साफ करना मुश्किल हो जाता है और केवल डेंटिस्ट की मदद से ही साफ किया जा सकता है। इस प्लाक के जमने के लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं।

ब्रश करने का गलत तरीका

ब्रश को दो बार करने के बाद भी प्लाक दांतों पर जम जाता है तो इसका कारण ब्रश करने का तरीका है। गलत तरीके से जब ब्रश किया जाता है तो ये पीला गंदा बैक्टीरिया वाला स्टिकी फार्मेशन साफ नहीं होता। जैसे कि मसूड़ों के किनारों पर जमा प्लाक या दांत के अंदरुनी हिस्सों पर जमा प्लाक। ये प्लाक धीरे-धीरे जमकर टार्टर का रूप ले लेते हैं।

क्या करें

डेंटिस्ट डॉक्टर संदीप बताते हैं कि ब्रश करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले ब्रश को लें और 45 डिग्री एंगल पर मसूड़ों के पास घुमाकर सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए धीरे-धीरे करें। ध्यान रहे कि साइड बाई साइड ब्रश रगड़ने से मसूड़ों के किनारों और अंदरूनी हिस्सों पर सफाई नहीं हो पाती है।

मुंह में बन रहे लार की क्वालिटी और मिनरल्स

डेंटिस्ट के मुताबिक कुछ लोगों के मुंह में बन रही लार में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और फास्फेट होता है। जो दांतों पर टार्टर जमा होने के रिस्क को बढ़ा देता है। फिर वो चाहे जितना भी अच्छे तरीके से ब्रश करें। दांतों पर जम रहे इस पीलेपन का कारण कई बार जेनेटिक होता है और इसे केवल मैनेज किया जा सकता है।

डाइट और लाइफस्टाइल

बाकी शरीर और उनसे जुड़ी बीमारियों की तरह ही दांतों के पीलेपन के लिए भी डाइट और लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। स्टिकी, स्टार्ची फूड, शुगरी ड्रिंक्स दांतों के बैक्टीरिया को बेहद पसंद होते हैं। ये आसानी से दांतों में चिपकते है और बैक्टीरिया इन्हें खाते हैं। तंबाकू चबाना और स्मोकिंग की वजह से टार्टर ज्यादा तेजी से बनते हैं।

फ्लॉस और माउथवॉश यूज ना करना

केवल ब्रश करते हैं तो मुंह और दातों की सफाई केवल 60 से 70 प्रतिशत तक होती है। क्योंकि दांतों के और मसूड़ों के किनारों पर प्लाक रह जाता है और टार्टर जम जाता है।

डेंटिस्ट ने बताया क्या करें

  • डेंटिस्ट ने बताया कि इस टार्टर को हटाने के लिए 6 महीने पर क्लीनिंग कराई जाती है।
  • साथ ही खास तरह के टार्टर कंट्रोल टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना होता है।
  • इलेक्ट्रिक टूथब्रश की मदद से प्लाक को ज्यादा आसान तरीके से निकाला जा सकता है।
  • दांतों पर प्लाक को जमने से रोकना है तो खाने के बाद मुंह को जरूर धोएं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।िि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।