शुगर के मरीज बस 20 दिन ले कर देखें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला, डॉक्टर बोलीं हैरान रह जाएंगे! Diabetes Control Made Easy Ayurvedic Expert Shares 20 Day Giloy and Triphala Remedy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

शुगर के मरीज बस 20 दिन ले कर देखें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला, डॉक्टर बोलीं हैरान रह जाएंगे!

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि अगर आपको शुगर की बीमारी है, तो 20 दिनों तक एक आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर ट्राई कर के देखें। ये नुस्खा प्राकृतिक रूप से आपकी शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

Fri, 17 Oct 2025 06:32 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
शुगर के मरीज बस 20 दिन ले कर देखें ये आयुर्वेदिक फॉर्मूला, डॉक्टर बोलीं हैरान रह जाएंगे!

डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी आजकल बहुत कॉमन हो गई है। बदलता लाइफस्टाइल, खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी का अभाव; इसके पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं। हालांकि एक बार डायबिटीज हो जाए, तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है। खानपान का ध्यान रखने के बाद भी कई लोगों की शुगर मैनेज नहीं हो पाती। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा बताती हैं कि अगर आपको शुगर की बीमारी है, तो 20 दिनों तक एक आयुर्वेदिक नुस्खा जरूर ट्राई कर के देखें। ये नुस्खा प्राकृतिक रूप से आपकी शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शुगर के मरीज 20 दिनों तक ट्राई कर के देखें ये नुस्खा

डॉ सुगंधा बताती हैं कि अगर आपको डायबिटीज है, तो 20 दिनों तक नियमित रूप से आपको एक होम रेमेडी ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए एक चम्मच गिलोय का रस लें। बेहतर होगा कि आप इसे घर पर फ्रेश बनाएं, इसके लिए गिलोय की जड़ को कूटकर और निचोड़कर निकाल सकते हैं। इसके साथ एक चम्मच शुद्ध शहद लेना है। ध्यान रहे बाजार का मिलावटी शहद आपको इस्तेमाल नहीं करना है।

त्रिफला के पानी के साथ लें

गिलोय के रस और शहद को आप सादे पानी के साथ भी ले सकते हैं। हालांकि डॉ सुगंधा कहती हैं कि त्रिफला के पानी से इन्हें लेना ज्यादा असरदार और फायदेमंद है। त्रिफला का पानी बनाने के लिए एक कप पानी में आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है।

इस्तेमाल करने का सही समय क्या है?

डॉ बताती हैं कि इस नुस्खे को रोजाना सुबह-शाम, खाने से पहले लेना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि रेमेडी शुरू करने से पहले एक बार शुगर लेवल टेस्ट कर लें, फिर बाद में टेस्ट कर के देखें ताकि पता चल सके कि ये आपके लिए वर्क कर भी रही है या नहीं। डॉक्टर कहती हैं कि ये नुस्खा वाकई शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद करता है लेकिन साथ में परहेज करना भी काफी जरूरी है।

इस आयुर्वेदिक नुस्खे के फायदे जान लें

डॉ सुगंधा बताती हैं कि त्रिफला अपने आप में डायबिटीज के लिए अमृत समान है। इसके अलावा गिलोय को आयुर्वेद में तीनों धातुओं को बैलेंस करने वाला रसायन माना गया है। गिलोय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें एसिडिटी की समस्या रहती है या बार-बार बुखार आता रहता है। नियमित रूप से जब आप इन सभी चीजों को लेते हैं, तो शुगर मैनेजमेंट में काफी मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सफेद या गुलाबी, कौन से अमरूद खाना ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टर बता रहीं
ये भी पढ़ें:क्या रोजाना विटामिन C की गोलियां लेना सेफ है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।