दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 4 खाने की चीजें घर में करें बैन, इन्हें खाने से बढ़ता है डायबिटीज का रिस्क Delhi cardiologist alok chora shares 4 food items that must ban at your home its increase diabetes risk, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 4 खाने की चीजें घर में करें बैन, इन्हें खाने से बढ़ता है डायबिटीज का रिस्क

दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट ने कुछ खाने की चीजों को घर पर बैन करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि इन चीजों को खाने से हम डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी को दावत दे रहे हैं। चलिए बताते हैं कौन सी हैं ये चीजें।

Mon, 2 Feb 2026 08:29 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 4 खाने की चीजें घर में करें बैन, इन्हें खाने से बढ़ता है डायबिटीज का रिस्क

आजकल हर चीज प्रोसेस्ड हो चुकी है। बाजार में सबकुछ पैकेट में आपको आसानी से मिल जाएगा और वो हमारे लिए कितना हेल्दी है इसकी जानकारी के बिना हम उसे खा भी लेते हैं। बाजार में हर चीज देखने में अच्छी लगती है और हम उसे खरीद लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये चीजें बड़ी बीमारियों को पैदा कर रही हैं। पैकेट वाले फूड्स काफी टेस्टी होते हैं लेकिन इनमें मौजूद फैट्स, नमक, चीनी शरीर के लिए अनहेल्दी होते हैं और यही कारण है कि आजकल लोगों को कम उम्र में डायबिटीज, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। दिल्ली के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा का कहना है कि कुछ खाने की चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको घर में आने से बैन कर देना चाहिए। इन्हें खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है, बीपी की समस्या रहती है और कम उम्र में मधुमेह भी हो जाता है। चलिए बताते हैं ये चीजें कौन सी हैं?

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर आलोक चोपड़ा कहते हैं कि प्रोसेस्ड (पैकेट) वाले फूड्स में ऐसे केमिकल डाले जाते हैं, जो खाने को लंबे समय तक सही बनाकर रखें। ऐसे में इन्हें खाने से केमिकल आपके शरीर में भी जाता है और इनमें मौजूद तेज चीनी, नमक आपके पाचन के लिए खराब होते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आप हेल्दी समझकर खा लेते हैं लेकिन असल में ये पोषक तत्व के मामल में जीरो होते हैं। चलिए बताते हैं किन फूड्स को घर में एंट्री नहीं देनी चाहिए।

1- प्रोसेस्ड मीट

लाल मीट, फिश, चिकन, मटन आजकल सबकुछ पैकेट में आ चुका है। इस वजह से लोग पैकेट वाले मीट-चिकन ले लेते हैं, जिससे उनके काटने-साफ करने का झंझट न हो। लेकिन इस वजह से आप हेल्दी नहीं खा रहे। वैसे चिकन-मीट में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है लेकिन लंबे समय तक स्टोर करने की वजह से पैकेट फूड्स में से तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। ये आपके दिल और पेट के लिए खतरनाक हो जाते हैं।

2- शुगरी ड्रिंक्स

कोला, पैकेट फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक्स में कोई ताकत नहीं होती बस शुगर की मात्रा हाई होती है। ऐसे में आप इन्हें पी रहे हैं या बच्चों को दे रहे हैं, तो डायबिटीज का रिस्क मोल ले रहे हैं। इन्हें पीने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जो सही नहीं है।

3- सॉल्टी स्नैक्स

दुकानों पर बिकने वाले सॉल्टी स्नैक्स कुरकुर, चिप्स, भुजिया वगैरह भी हेल्दी नहीं होते। इन्हें स्टोर करने के लिए नमक ज्यादा मिलाया जाता है, जो आपको बीपी का मरीज बना सकता है। इसके अलावा इन्हें फ्राई करने के लिए पाम ऑयल का इस्तेमाल होता है, जो दिल के लिए खतरनाक है।

4- पैकेज्ड स्वीट्स

पैकेट वाले स्वीट्स जैसे मिठाई के डिब्बे, गमी टॉफी, चॉकलेट, कुकीज, इन चीजों में कलर्स के साथ आर्टिफिशियल शुगर मिलाई जाती है, जो आपके और बच्चों के लिए हेल्दी नहीं है। इन्हें खाने से हम कम उम्र में ही डायबिटीज जैसी बीमारियों को दावत दे रहे हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूखी खांसी में मिलेगी राहत, डॉ. सलीम का ये नुस्खा करें ट्राई, निकल जाएगा जमा कफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।