सूखी खांसी से परमानेंट छुटकारा और पिघलकर निकलेगा बलगम, आयुर्वेद डॉ. सलीम ने बताया देसी नुस्खा Ayurveda Dr Saleem Zaidi Shares Effective Home Remedy To Treat Dry Cough and stubborn mucus, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सूखी खांसी से परमानेंट छुटकारा और पिघलकर निकलेगा बलगम, आयुर्वेद डॉ. सलीम ने बताया देसी नुस्खा

सूखी खांसी, जकड़न, जमे हुए बलगम से लंबे समय से परेशान है, तो आयुर्वेद डॉक्टर सलीम जैदी का अपनाया हुआ असरदार नुस्खा ट्राई करके देखें। इससे आपको खांसी में आराम मिलेगा और बलगम भी निकलेगा।

Sun, 1 Feb 2026 08:13 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सूखी खांसी से परमानेंट छुटकारा और पिघलकर निकलेगा बलगम, आयुर्वेद डॉ. सलीम ने बताया देसी नुस्खा

एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और सर्दी लौटकर वापिस आ गई है। बारिश, कोहरा ने ठंड को बढ़ा दिया है और ऐसे में लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां घेर रही हैं। खांसी आना एक बार शुरू हो जाए, तो ये जल्दी किसी का पीछा नहीं छोड़ती। अगर आप भी लंबे समय से सूखी खांसी और जमे हुए बलगम की वजह से परेशान है और कफ सीरप से आराम नहीं मिला, तो आयुर्वेद डॉक्टर सलीम जैदी का असरदार नुस्खा एक बार ट्राई करके देख लें।

क्या है नुस्खा

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि आप अगर सूखी खांसी से तंग आ चुके हैं, तो एक बार गुड़ वाले नुस्खे को बनाकर खाएं। खांसी खत्म हो जाएगी और जमा हुआ बलगम भी निकल जाएगा। इसे बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी, चलिए बताते हैं ये नुस्खा क्या है और कैसे बनेगा।

क्या-क्या चाहिए

-1 चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर

-1 चौथाई चम्मच काला नमक

-1 चम्मच अजवाइन

-4-5 दाने छोटी इलायची के

-1 चम्मच कसा हुआ अदरक

- गुड़-पानी

कैसे बनाएं

अब आपको सभी चीजों को बताई गई मात्रा के हिसाब लेकर पीस लेना है और मिक्स करके रखना है। नॉन-स्टिक कढ़ाही लें और उसमें गुड़ और थोड़ा सा पानी डालकर इसे पिघलाना शुरू करें। जैसे ही गुड़ पिघल जाता है, उसमें सभी मिक्स हुई चीजों को मिलाकर चलाएं। बस इसे 1-2 मिनट तक पकाना है और गैस से कढ़ाही उतार लें। हल्का ठंडा होने पर शीशी में भरकर रखें।

कैसे करें सेवन

इस नुस्खे को आधा चम्मच सुबह और रात को सोने से पहले खाएं और साथ में गुनगुना पानी पिएं। इस नुस्खे को आप सूखी या कफ वाली खांसी दोनों में खा सकते हैं। इसे खाने के बाद खट्टी और ठंडी चीजों से परहेज करें। ध्यान रखें कि 10 साल से छोटे बच्चों को ये न खिलाएं, नुकसान कर सकता है। बच्चे को हमेशा 1 चौथाई चम्मच ही ये खिलाना है। इसके अलावा स्मोकिंग भी करने से बचें। पुरानी खांसी है तो इस नुस्खे को 3 से 7 दिनों तक खाकर देखें, आराम मिलेगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा वर्कआउट करना सेहत पर पड़ सकता है भारी! हो सकती हैं 3 गंभीर बीमारियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।