Coconut water vs Sugarcane juice: नारियल पानी या गन्ने का रस भीषण गर्मी में क्या पिएं? सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद Coconut water vs Sugarcane juice what is more beneficial or hydrating in summer heatwave 2026 benefits in hindi, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Coconut water vs Sugarcane juice: नारियल पानी या गन्ने का रस भीषण गर्मी में क्या पिएं? सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है और ऐसे में लोग नेचुरल ड्रिंक्स पीना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नारियल पानी या गन्ने का जूस कौन ज्यादा फायदेमंद होता है।

Tue, 28 April 2026 08:23 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
Coconut water vs Sugarcane juice: नारियल पानी या गन्ने का रस भीषण गर्मी में क्या पिएं? सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद

तेज गर्मी से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए कुछ लोग एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, तो वहीं कई लोग नेचुरल विकल्पों को ज्यादा बेहतर मानते हैं। जैसे ही समर सीजन शुरू होता है, सड़कों के किनारे नारियल पानी और गन्ने के जूस के ठेले नजर आने लगते हैं। लू और तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर इन दोनों ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं। दोनों ही न सिर्फ ताजगी देते हैं, बल्कि हेल्दी भी माने जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इन दोनों में से ज्यादा सेहतमंद कौन है? आइए जानते हैं नारियल पानी और गन्ने के रस के फायदे, और समझते हैं कि तेज गर्मी में आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा।

  • गन्ने का रस

गन्ने के रस में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम-कैल्शियम-मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन B कॉम्प्लेक्स और थोड़ी मात्रा में विटामिन C, साथ ही आयरन, फॉस्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। चलिए इससे मिलने वाले फायदे जानते हैं-

- गन्ने के रस में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको इंस्टेंट एनर्जी देंगे।

-गन्ने का रस पीकर आप पूरा दिन फ्रेश और हाइड्रेटेड फील करेंगे। इस्में कार्बोहाइड्रेट होता है।

-इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ हाइड्रेटेड भी रखते हैं।

- इसमें मौजूद तत्व शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग करते हैं।

  • नारियल पानी

नारियल पानी में 95% पानी ही होता है और साथ में इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं। इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स, थोड़ी मात्रा में नेचुरल शुगर, विटामिन C, कुछ B-विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर को ठंडक देते हैं और साथ में हाइड्रेट भी करते हैं। चलिए इसके फायदों के बारे में जानते हैं-

-थकान, कमजोरी, चक्कर आ रहे हैं, तो नारियल पानी फौरन एनर्जी देता है और कमजोरी दूर करता है।

-गर्मी में शरीर अक्सर पानी की कमी से जूझता है, ऐसे में नारियल का पानी आपको हाइड्रेटेड रखेगा। इससे यूरिन से जुड़ी समस्या भी नहीं होगी।

-नारियल पानी में फायबर भी होता है। पूरा एक नारियल पानी पीने से पेट भरेगा और डाइजेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग भी नारियल पानी पी सकते हैं। साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

  • कौन है ज्यादा सेहतमंद?

तेज धूप या लू लगने के कारण जब शरीर थक जाता है या चक्कर आने लगते हैं, तो व्यक्ति को इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक दिया जाता है। ये शरीर को पर्याप्त मात्रा में फ्लुइद देता है और इससे पोषण की कमी पूरी हो जाती है। ऐसे में देखा जाए तो इलेक्ट्रोलाइट की ज्यादा मात्रा नारियल पानी में होती है और साथ ही इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम का सही बैलेंस होता है। शरीर में जब थकान-कमजोरी महसूस हो तो नारियल पानी पीना ज्यादा बेहतर है। गन्ने के रस में कम इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। हाइड्रेशन के मामले में भी नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है लेकिन अगर आपके शरीर में शुगर की कमी हो या फिर एनर्जी बिल्कुल लो लग रही हो तो गन्ने का रस पिएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीमोग्लोबिन-आयरन की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
  • किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज, हाई ब्लड शुगर वाले लोग, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। तो वही किडनी की समस्या (खासकर पोटैशियम ज्यादा होने पर), लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को नारियल पानी कम पीना चाहिए। जिनका शरीर पोटैशियम सही से बैलेंस नहीं कर पाता है, उन्हें भी नारियल पानी न पिलाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या जेब में प्याज रखने से लू से बचा जा सकता है! जानें कितना असरदार है ये तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।