न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए नवरात्रि स्पेशल 7 सुपरफूड्स, बदलते मौसम में रखेंगे हेल्दी
Nutritionist Share 7 Seasonal Superfood For Chaitra Navratri: नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव भी होने लगते हैं। करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकीं रुजुता दिवेकर ने 7 सीजनल सुपरफूड्स को शेयर किया है जो नवरात्रि में हेल्दी रखेंगे।

नवरात्रि का महत्व आध्यात्मिक होने के साथ ही सेहत से भी जुड़ा है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने के ना केवल मन को शांति मिलती है बल्कि नौ दिनों का व्रत शरीर को शुद्ध करता है। मतलब बॉडी को डिटॉक्स होने का मौका मिलता है। बदलते मौसम में नवरात्रि के नौ दिनों में खानपान में सीजनल सब्जियों, फलों और अनाज को शामिल करने से हेल्थ को सुधरने का मौका मिलता है। सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने शेयर किए ऐसे ही 7 नवरात्रि के 7 सुपरफूड्स।
ड्राई फ्रूट्स
रुजुता दिवेकर ने शेयर किया चैत्र नवरात्रि में मुठ्ठीभर ड्राई फ्रूट्स ग्रेट सुपरफूड्स है। काजू आपके नर्व्स सिस्टम को शांत करेगा, बादाम स्किन को और अखरोट हार्मोंस को बैलेंस करता है। वहीं पिस्ता आंखों को फायदा पहुंचाता है।
राजगीरा या अमरंथ
राजगीरा यानी अमरंथ या चौलाई, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता बताती हैं कि राजगीरा बेटर डाइजेशन के लिए, बोन डेंसिटी यानी हड्डियों को मजबूती के लिए और दिनभर व्रत में एनर्जी बनाए रखने के लिए राजगीरा बेस्ट च्वॉइस होगी।
अरबी, जिमीकंद
न्यूट्रिशनिस्ट ने नेक्स्ट सुपरफूड की लिस्ट में अरबी, जिमीकंद, रतालु जैसी सब्जियों को शामिल किया है। नवरात्रि के नौ दिनों में ये सब्जियां ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाती हैं बल्कि फर्टिलिटी बढ़ाने और महिलाओं की हॉट फ्लैशेज की समस्या को लो करती हैं।
फ्रेश फ्रूट ड्रिंक
फ्रेश फ्रूट जूस रुजुता दिवेकर के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट देने में हेल्प करता है। जिससे स्ट्रेस दूर होता है और बढ़ती गर्मी में हाइड्रेशन मिलती है।
नीम चटनी
अगला सुपरफूड जो इंटररेस्टिं है, रुजुता ने नीम चटनी को सजेस्ट किया है। ये नेचुरल डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा।
दही और दूध
वहीं दही और दूध ना केवल गट की बैक्टीरियल हेल्थ को सुधारता है बल्कि हार्ट और ब्रेन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
अम्बी दाल
रुजुता दिवेकर ने आखिरी अपने फेवरेट फूड को शेयर किया है वो है अम्बी दाल। कच्चे फल और ड्राई दाल का कॉम्बिनेशन जो ना केवल फाइबर प्रोवाइड कराएगा बल्कि मिनरल्स भी देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन