how to prevent curd taste turns sour in summer season simple step to follow गर्मियों में दही जल्दी खट्टी हो जाती है तो करें ये काम, नहीं बदलेगा टेस्ट
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगर्मियों में दही जल्दी खट्टी हो जाती है तो करें ये काम, नहीं बदलेगा टेस्ट

गर्मियों में दही जल्दी खट्टी हो जाती है तो करें ये काम, नहीं बदलेगा टेस्ट

How to prevent curd from souring in summer: गर्मियों में घर में जमा दही कई बार खट्टा हो जाता है। बार-बार ताजा दही जमाने के बाद भी उसके टेस्ट में खट्टापन आने लगता है तो इन सावधानियों को बरतें। सिंपल स्टेप में जानें कैसे दही को खट्टा होने से बचाएं।

AparajitaWed, 18 March 2026 03:00 PM
1/7

दही को खट्टा होने से कैसे बचाएं

दही खाना हेल्दी है। खासतौर पर लोग गर्मियों में दही खाना ज्यादा प्रिफर करते हैं। रायता, छाछ, लस्सी या फिर प्लेन दही गट हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है और वेट कंट्रोल करने में भी मदद करती है। लेकिन गर्मियों में अक्सर दही घर में जमा कर रखें तो कुछ घंटे बाद ही उसका टेस्ट बिगड़ने लगता है और दही के टेस्ट में खट्टास बढ़ जाती है। ऐसे में ये कुछ सिंपल टिप्स और सावधानियां आपके काम आ सकती हैं।

2/7

दूध की क्वालिटी हो सही

जब भी दही जमानी हो तो हमेशा दूध फ्रेश होना चाहिए। अगर दूध पुराना,बासी और एक्सपायर होने वाला होगा तो इस दूध से जमी दही जल्दी खट्टी हो जाएगी। क्योंकि बासी दूध में पहले से ही बैक्टीरिया का फॉर्मेशन होता रहता है और दही जमाने के बाद ये फार्मेशन बढ़ जाता है और दही जल्दी खराब हो जाती है, तभी उसका टेस्ट बिगड़कर ज्यादा खट्टा हो जाता है।

3/7

बर्तन हो साफ-सुथरा

हमेशा ध्यान रखें, दही जमाने के लिए साफ बर्तन का इस्तेमाल करें। काफी सारे लोग दही जमाने के लिए एक ही बर्तन को बगैर धोए बार-बार उसमे दही जमाते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि पुराने दही के बर्तन में दही किनारों पर लगी रहती है और जल्दी जम जाती है। लेकिन ये दही जल्दी खट्टी हो जाती है। दही जमाने वाले बर्तन को साबुन-पानी से अच्छी तरह साफ करने के बाद ही उसमे फिर से जमाएं।

4/7

जामन हो नया

दही जमाने के लिए थोड़ी सी पुरानी दही का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे बर्तन पर लगाकर ऊपर से दूध डाला जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि ये थोड़ी सी दही जिसकी मदद से दही जमाई वो फ्रेश हो। उस दही का टेस्ट खट्टा ना हो। अगर ये खट्टी होगी तो दूध जमाने के बाद सारी दही खट्टी हो जाएगी। इसलिए बहुत पुरानी दही से नई दही जमाने की कोशिश ना करें।

5/7

दूध का टेंपरेचर

गर्मियों में दूध का टेंपरेचर भी काफी जरूरी होता है। अगर दूध ज्यादा गर्म होगा तो दही जमने के बाद खट्टी हो जाएगी। दही जमाने के लिए दूध इतना गर्म हो कि आपकी उंगलियां दूध में डालने पर गर्माहट को सह सकें। अगर उंगलियां जल रहीं तो ये दूध दही जमाने के लिए परफेक्ट नही है।

6/7

दही को जमने के बाद सही जगह रखें

एक बार दही अच्छी तरह से जम गई तो उसे स्टोर करने की जगह भी सही होनी चाहिए। जब दही जम जाए तो फौरन फ्रिज में ना रख दें। दही जमने के घंटेभर इंतजार के बाद उसे फ्रिज या फिर किसी ठंडी जगह पर रखें। ज्यादा देर दही को गर्म जगह छोड़ देने पर भी दही का टेस्ट बदलकर खट्टा हो जाएगा।

7/7

दही खट्टी हो जाए तो कैसे ठीक करें

अगर दही खट्टी हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए ये तरीके आजमाएं - दही में थोड़ा सा गाढ़ा, क्रीमी दूध मिला दें। इससे दही का टेस्ट सही हो जाएगा। - दही जमाते वक्त दूध में थोड़ी सी चीनी मिला दें। इससे भी दही का टेस्ट मिठास लिए होगा। - दही जमाने के लिए साफ-सुथरे मिट्टी के बर्तन का यूज करने से भी दही खट्टी होने से बचती है।