क्या रोज नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें दावे का सच! Can Lemon Water Really Help Reverse Fatty Liver? Dr Anshul Gupta Explains, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

क्या रोज नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें दावे का सच!

Lemon Water for Fatty Liver: बहुत से लोग ये दावा भी करते हैं कि नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि डॉक्टर का इसपर क्या कहना है।

Thu, 22 Jan 2026 04:22 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या रोज नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है? डॉक्टर से जानें दावे का सच!

फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत कॉमन होती जा रही है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उनमें तो फैटी लिवर होना आम है। लेकिन जो लोग शराब नहीं भी पीते हैं, उनमें भी आजकल नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल ये एक लाइफस्टाइल संबंधी परेशानी ज्यादा है, जिस वजह से बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मोटे तौर पर देखें तो अनहेल्दी डाइट, जंक फूड, ज्यादा तला हुआ खाना, रिफाइंड शुगर का सेवन और फिजिकल एक्टिविटीज का अभाव इसके पीछे की मुख्य वजह हैं। खैर, बहुत से लोग ये दावा भी करते हैं कि नींबू पानी पीने से फैटी लिवर ठीक हो जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि डॉक्टर का इसपर क्या कहना है।

क्या नींबू पानी से ठीक हो सकता है फैटी लिवर?

कई लोगों से आपने सुना होगा कि नींबू पानी पीने से फैटी लिवर की समस्या ठीक हो जाती है। इस बारे में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ अंशुल गुप्ता बताते हैं कि नींबू पानी फैटी लिवर में यकीनन काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें एक खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे नारिंजेनिन (Narigenin) कहा जाता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि ये एंटीऑक्सीडेंट लिवर इन्फ्लेमेशन और लिवर फैट को कम करने में मदद करता है।

डॉक्टर कहते हैं कि नींबू पानी बॉडी में बाइल प्रोडेक्शन को भी स्टीमूलेट करता है, जो अतिरिक्त जमा फैट को कम करने में मदद करता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल ठीक है कि नींबू पानी फैटी लिवर ठीक करने में मदद कर सकता है। नींबू पानी पीने से हाइड्रेशन लेवल भी बेहतर होता है, जो लिवर हेल्थ के साथ-साथ पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद है।

Health Tips

फैटी लिवर के लिए कब और कैसे पीएं नींबू पानी

डॉ अंशुल गुप्ता के मुताबिक आपको सुबह उठते ही खाली पेट सबसे पहले नींबू पानी पीना चाहिए। इसके लिए एक कप गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू निचोड़ दें। साथ में चुटकी भर हल्दी पाउडर एड करें, इससे नींबू पानी के फायदे और बढ़ जाते हैं। इसके बाद सभी चीजों को मिक्स करें और खाली पेट पी जाएं। लगातार कुछ दिनों तक पीने से ये आपके फैटी लिवर और लिवर इन्फ्लेमेशन को ठीक करने में काफी मदद कर सकता है।

सिर्फ नींबू पानी पीना काफी नहीं है

डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आप रोज ये ड्रिंक पी लेंगे तो फैटी लिवर की समस्या एकदम ठीक हो जाएगी। फैटी लिवर को रिवर्स करना है तो ये ड्रिंक उसमें सिर्फ एक मदद कर सकती है। इसके अलावा आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूर करना होगा, तभी जा कर कोई बड़ा फायदा देखने को मिलेगा। डॉक्टर के मुताबिक आपको एंटी इन्फ्लेमेटरी डाइट फॉलो करनी चाहिए और रोजाना किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी करनी चाहिए। ये दोनों चीजें जब आप नींबू पानी के साथ मिलाते हैं, तो यकीनन काफी फायदा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज चाय पीते हैं तो ये 3 बातें जान लें, डायटिशियन ने बताया कब होता है नुकसान!
ये भी पढ़ें:दूध, दही, पनीर, चीज या छाछ–आपके लिए क्या है सबसे सही? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।