क्या अंडा खाने से कम होता है मोटापा? AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने गिनाए अंडा खाने के फायदे और सही तरीका
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे वाली लाइन बचपन में आपने खूब सुनी होगी। अंडे पर ये लाइन फिट भी बैठती है। एम्स के मशहूर डॉक्टर सेठी ने इसके जबरदस्त फायदे बताए हैं। इन्हें जानकर आप भी आज से ही अंडा खाना शुरू कर देंगे।

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे वाली लाइन बचपन में आपने जरूर सुनी होगी। अंडे पर ये लाइन बिल्कुल फिट बैठती है। अंडा किसी पॉवरहाउस से कम नहीं होता। इसे खाने से आपके शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। ऐसा हम नहीं AIIMS के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सेठी का कहना है। डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंडा खाने के फायदों के बारे में उन्होंने बताया है। साथ ही इसे खाने का सही तरीका भी बताया। कई लोग गलत तरीके से अंडा खाते हैं, जो फायदेमंद नहीं होता। चलिए आपको डॉक्टर के गिनाए फायदों के बारे में बताते हैं।
अंडा में क्या-क्या पाया जाता है
अंडे में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन, विटामिन डी, बी12, ए, सेलेनियम, कोलीन, अमीनो एसिड और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। अंडा कई तत्वों से भरपूर है और यही वजह है कि ये इतना फायदेमंद होता है।
फायदे क्या हैं-
डॉक्टर सेठी ने अंडे के सिर्फ फायदे ही नहीं गिनाए, बल्कि उन्होंने ये भी बताया है कि इसे आप कब खा सकते हो। चलिए आपको उनके द्वारा बताए गए बेनिफिट्स के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।
1- फैटी लिवर- अंडा फैटी लिवर में भी खा सकते हैं। कई लोगों को मानना है कि अंडा चिकना होता है लेकिन ऐसा नहीं है। फैटी लिवर में अंडा फायदेमंद माना जाता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन शुगर कंट्रोल करता है और लिवर की हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
2- कोलेस्ट्रॉल- अंडा कभी भी कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता है। अगर आपको लगता है कि ज्यादा अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया है, तो आप गलत है। इसमें मौजूद अमिनो एसिड उसे कंट्रोल करता है।
3- वेट लॉस- अंडा में 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भर देता है। इससे आपको क्रेविंग्स नहीं होगी और लिमिट में खाने से वजन कम होगा। बेली फैट भी खत्म करने में ये हेल्प करता है।
4- ब्लड शुगर- अंडा कभी भी ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है, ऐसे में डायिबिटीज के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं। इसमें कार्ब्स बिल्कुल नहीं होते हैं, कार्ब्स खाने से ही ब्लड शुगर बढ़ जाता है।
5- पेट दर्द- अंडा खाने से पेट दर्द की समस्या कभी नहीं होती लेकिन कुछ लोगों का पाचन काफी सेंसिटिव होता है, तो उन्हें इसे कम खाना चाहिए। आप अपने पेट के अनुसार ही अंडा खाएं।
खाने का तरीका-
-अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, तो इसे नाश्ते में खाएं। नाश्ते में प्रोटीन खाने से पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहेगी और माइंड भी फ्रेश रहेगा।
-चाय-कॉफी के साथ भी अंडा खा सकते हैं, ये नुकसान नहीं करता है। कई लोगों का मानना है कि चाय-कॉफी के साथ अंडा नहीं खाना चाहिए।
-कच्चा अंडा बिल्कुल न खाएं। अंडे को हमेशा उबला हुआ या फिर इसका ऑमलेट बनाकर ही खाएं। कच्चा अंडा खाने से साल्मोनेला इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। पके हुए अंडों में प्रोटीन सही से एब्सॉर्ब हो जाता है। आप दिन में 1-2 अंडे खा सकते हैं। ऐसे अंडे खाने का कोई मैजिक नंबर नहीं है।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन