दूध के साथ शकरकंद स्वाद में लगती है जबरदस्त, जानें हेल्थ से जुड़े अचूक फायदे benefits of consuming milk with sweet potato, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

दूध के साथ शकरकंद स्वाद में लगती है जबरदस्त, जानें हेल्थ से जुड़े अचूक फायदे

  • सेहत के लिए दूध काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर पीते हैं तो इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। दूध के साथ शकरकंद काफी अच्छी लगती है और इसके फायदे भी काफी हैं। जानिए-

Wed, 15 Jan 2025 07:43 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध के साथ शकरकंद स्वाद में लगती है जबरदस्त, जानें हेल्थ से जुड़े अचूक फायदे

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से मीठा खाना अवॉइड करते हैं तो दूध में शकरकंद मिलाकर खा सकते हैं। शकरकंद का स्वाद मीठा होता है ऐसे में ये फीके दूध को भी स्वादिष्ट बना सकती है। सर्दियों ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। आप सुबह के नाश्ते में या फिर रात के समय पर भी इसे खा सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है बस भूनी हुई शकरकंद को काट लें और फिर दूध में मिलाकर खाएं। स्वाद के साथ-साथ इस कॉम्बो को खाने के कई अलग फायदे हैं। जानिए-

दूध और शकरकंद खाने के फायदे

1) हड्डियां होती हैं मजबूत

दूध में शकरकंद मिलाकर खाने से हड्डियां काफी मजबूत होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है। वहीं शकरकंद खाने से विटामिन डी मिलता है जो कैल्शियम अवशोषण में मदद कर सकता है।

2) एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा

शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है, इसे खाने पर नजर और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। चश्मा लगाने वालों को ये फल जरूर खाना चाहिए। इसे दूध के साथ खाने पर डबल फायदा होता है क्योंकि दूध में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

3) पाचन स्वास्थ्य

शकरकंद में मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में ये पाचन में मदद करती है। वहीं दूध में भी प्रोटीन होता है जो आंत के स्वास्थ्य में मदद कर सकता है।

4) किडनी की पथरी का खतरा होता है कम

शकरकंद में मौजूद ऑक्सालेट दूध के कैल्शियम के साथ पाचन तंत्र में मिलता है। जिससे किडनी की पथरी का खतरा कम हो जाता है।

5) मिलते हैं पोषक तत्व

दूध और शकरकंद को खाने से शरीर को कई पोषक तत्वों मिलते हैं। दोनों को मिलाकर विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी विटामिन मिलते हैं। वहीं इसमें मिनरल्स भी होते हैं जो इसे एक कम्पलीट मील बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजरे की खिचड़ी खाकर शरीर को मिलेंगे अचूक फायदे, क्या आपको पता हैं?
ये भी पढ़ें:सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे,वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।