जिम में ज्यादा वर्कआउट करने वाले लोगों में बढ़ रहा 3 बीमारियों का रिस्क! ICMR ने चेताया 3 health risk increasing on gym goers from Sudden Cardiac Arrest and protein overdose, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

जिम में ज्यादा वर्कआउट करने वाले लोगों में बढ़ रहा 3 बीमारियों का रिस्क! ICMR ने चेताया

ज्यादा वर्कआउट और प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने की वजह से जिम जाने वालों में कई बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है। कई हार्ट अटैक वर्कआउट के दौरान हो रहे हैं, ऐसे में मेडिकल रिसर्च ने कुछ जरूरी जानकारी दी है।

Thu, 29 Jan 2026 09:02 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
जिम में ज्यादा वर्कआउट करने वाले लोगों में बढ़ रहा 3 बीमारियों का रिस्क! ICMR ने चेताया

फिटनेस का खुमार आजकल हर किसी पर चढ़ा हुआ है। फिट रहने के लिए लोग हैवी वर्कआउट और प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं लेकिन ये उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो रहा है। ज्यादा वर्कआउट करने वाले लोगों में 3 गंभीर बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। इसके बारे में ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने लोगों को चेताया है। उनका कहना है कि ज्यादा वर्कआउट और सप्लीमेंट लेने से लोगों में हेल्थ इश्यू हो रहे हैं और ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। चलिए बताते हैं क्या स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

हेल्थ से जुड़े 3 रिस्क

1- हार्ट अटैक का खतरा- ज्यादा हैवी या देर तक वर्कआउट करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। हैवी वर्कआउट दिल पर प्रेशर बनाता है और ऐसे में कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। जिम करने से पहले लोग हाई प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं, इसकी वजह से भी हार्ट रिस्क बढ़ जाता है। आपको भी इरिटेशन, अच्छी नींद न आना, जल्दी थक जाना ये सब परेशानियां हो रही है, तो शरीर को आराम दें। हैवी वर्कआउट करने से बचें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं।

2- घुटना टूटना- गलत तरीके से पैर से जुड़ी एक्सरसाइज करने से घुटने के टूटने का खतरा भी बढ़ गया है। आजकल कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो रही है और ऐसे में गलत फॉर्म में स्क्वैट्स, लंजेस, भारी वेट उठाना आपके घुटनों पर सीधा असर करता है। ऐसे में लोगों को नी डैमेज या फ्रैक्चर का रिस्का हो गया है।

3- किडनी-लिवर डैमेज- ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेने के कारण किडनी, लिवर पर असर होता है। शरीर में पानी और कैल्शियम की कमी हो सकती है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और फिर उनके टूटने का खतरा बढ़ता है।

प्रोटीन के लिए हेल्दी खाएं- ICMR की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको प्रोटीन के लिए हेल्दी और नेचुरल चीजें खानी चाहिए। सप्लीमेंट्स पर ज्यादा निर्भर न रहें। चलिए बताते हैं प्रोटीन के लिए क्या खा सकते हैं-

लीन मीट्स- चिकन ब्रेस्ट, मटन जैसी चीजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

फिश- सैल्मन फिश, टूना, फैटी फिश सिर्फ प्रोटीन में ही नहीं बल्कि ओमेगा फैटी एसिड 3 से भी भरपूर होते हैं।

अंडा- अंडा भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप रोजाना 2 अंडे (सफेद वाला हिस्सा) खाते हैं, तो ये हेल्दी होगा।

डेयरी प्रोडक्ट्स- ग्रीक योगर्ट, चीज, पनीर, दूध प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

दालें- दालें, बीन्स, हरी सब्जियां सभी चीजें फायबर, प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निपाह वायरस के पश्चिम बंगाल में मिले 5 केस, जानें क्या होते हैं शुरुआती लक्षण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।