Ramadan 2025: इफ्तार में सबसे पहले क्यों खाया जाता है खजूर, क्या आप जानते हैं? Ramadan 2025 Reasons Behind Breaking The Fast With Dates, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

Ramadan 2025: इफ्तार में सबसे पहले क्यों खाया जाता है खजूर, क्या आप जानते हैं?

  • रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। इफ्तारी के समय सबसे पहले खजूर खाया जाता है। जानिए, आखिर क्यों रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खाया जाता है खजूर।

Sat, 1 March 2025 01:15 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
Ramadan 2025: इफ्तार में सबसे पहले क्यों खाया जाता है खजूर, क्या आप जानते हैं?

इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना रमजान शुरू होने वाला है। 30 दिन तक चलने वाले रमजान के महीने को खुदा की इबादत का महीना कहा जाता है। रमजान के दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं, जिसे रोजा कहते हैं। चांद का दीदार होने के बाद से ही लोग पहला रोजा रखेंगे। रोजा रखने पर सूर्योदय से पहले सहरी और सूर्यास्त के समय इफतार किया जाता है। इफ्तार के दौरान रोजेदार सबसे पहले खजूर खाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खाया जाता है खजूर।

क्यों इफ्तार में सबसे पहले खाया जाता है खजूर?

खजूर से रोजा खोलने की परंपरा पैगंबर मुहम्मद के समय से चली आ रही है। कहा जाता है कि पैगंबर ने इब्राहीम परंपरा का अनुसरण करते हुए खुद खजूर और पानी से अपना रोजा तोड़ते थे। बाद में ये परंपरा बन गई, जो आज तक कायम है। इस्लाम में खजूर से रोजा खोलने को सुन्नत माना गया है।

खजूर से उपवास खोलने पर मिलता है फायदा

वैसे तो इफ्तार में सबसे पहले खजूर खाने का आध्यात्मिक संबंध है। लेकिन इसके अलावा खजूर कई पोषण संबंधी फायदे पहुंचा सकता है, जो रोजा खोलने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यहां जानिए कुछ कारण कि क्यों मुसलमान इफ्तार के दौरान खजूर चुनते हैं-

-खजूर में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये पोषक तत्व लंबे समय तक भूखे रहने के बाद एनर्जी के लेवल को फिर से भरने और शरीर को पोषण देने के लिए जरूरी हैं।

-खजूर नैचुरली मीठे होते हैं, जो दिन भर के भूखे रहने के बाद तुरंत एनर्जी दे सकते हैं। खजूर में मौजूद प्राकृतिक शुगर ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज, ब्लड शुगरके स्तर को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है।

-खजूर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। रोजे के दौरान शारीरिक काम को बनाए रखने और डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजा खोलने के साथ पिएं ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, मिलेगी एनर्जी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।