सावधान! कहीं आपका कुकिंग ऑयल दिल पर तो नहीं पड़ रहा भारी, हार्ट स्पेशलिस्ट से जानें सही मात्रा alert cardiologist reveals how much cooking oil is to e consumed for good heart health daily weekly and monthly, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

सावधान! कहीं आपका कुकिंग ऑयल दिल पर तो नहीं पड़ रहा भारी, हार्ट स्पेशलिस्ट से जानें सही मात्रा

How Much Cooking Oil Is Good For Heart Health : कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) की नजर से देखें तो भोजन पकाने के लिए यूज किया जाने वाला तेल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके कोलेस्ट्रॉल के गणित को बिगाड़कर दिल की सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

Thu, 15 Jan 2026 07:58 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
सावधान! कहीं आपका कुकिंग ऑयल दिल पर तो नहीं पड़ रहा भारी, हार्ट स्पेशलिस्ट से जानें सही मात्रा

सर्दियों में तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक किया जाता है। यह वह मौसम होता है जब रसोई में पकते पकवानों की खुशबू अक्सर हमारी भूख बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कढ़ाही में उबलता तेल धीरे-धीरे आपके दिल की धमनियों के लिए कितना बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है? बात जब दिल की सेहत की होती है तो लोग आमतौर पर कुकिंग ऑयल के ब्रांड से लेकर गुणवत्ता तक की चर्चा करते हैं। लेकिन ऐसा करते हुए उसकी मात्रा को अकसर नजरअंदाज कर देते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) की नजर से देखें तो भोजन पकाने के लिए यूज किया जाने वाला तेल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके कोलेस्ट्रॉल के गणित को बिगाड़कर दिल की सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल की सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए रोजाना, सप्ताह और महीने में तेल की कितनी मात्रा का सेवन किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ सोने का तरीका नहीं! जानें दिन भर की वो गलतियां जो आपकी रीढ़ बिगाड़ रही हैं

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हर्निश सिंह भाटिया कहते हैं कि आजकल सबसे आम सवाल जो दिल के मरीज अकसर मुझसे पूछते हैं वह है- 'डॉक्टर साहब, खाना बनाने के लिए तेल की कितनी मात्रा सही है?'दरअसल, दिल की बीमारियों, मोटापे और डायबिटीज के बढ़ते मामलों में कुकिंग ऑयल की अहम भूमिका होती है।

एक स्वस्थ वयस्क के लिए प्रतिदिन 3–4 चम्मच (20-25 ग्राम) तेल पर्याप्त है। इससे अधिक तेल धीरे-धीरे दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

कुकिंग ऑयल की दैनिक, साप्ताहिक और मासिक सही मात्रा

-रोजाना के लिए 20-25 ग्राम (3-4 चम्मच)

-साप्ताह के लिए लगभग 150-170 ग्राम

-महीने भर के लिए 600-700 ग्राम प्रति व्यक्ति

ध्यान रखें, यह मात्रा सिर्फ खाना पकाने के तेल की है। इसमें बाहर का तला-भुना खाना, बेकरी आइटम या पैकेज्ड फूड शामिल नहीं है।

जरूर से ज्यादा तेल का सेवन क्यों है खतरनाक?

-शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ता है

-मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ती है

-ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है

-दिल की नसों में ब्लॉकेज की संभावना बढ़ती है

खासकर भारतीय खाना, जिसमें सब्जी, दाल और तड़का सभी चीजों में तेल इस्तेमाल होता है, वहां अनजाने में तेल की मात्रा बढ़ जाती है।

किस चीज के लिए कौन-सा तेल बेहतर है?

एक ही तेल को हमेशा इस्तेमाल करने की जगह तेलों का संतुलित मिश्रण बेहतर होता है।

रोजमर्रा के लिए-सरसों / मूंगफली का तेल

सीमित मात्रा में- राइस ब्रान या सूरजमुखी का तेल

सलाद या हल्की कुकिंग के लिए- ऑलिव ऑयल

घी या मक्खन पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन बहुत सीमित मात्रा में इनका सेवन करें।

कम तेल में खाना कैसे बनाएं?

-नॉन-स्टिक या आयरन कढ़ाही का इस्तेमाल करें

-तड़के में सीधे बोतल से तेल डालने की जगह मापकर तेल डालें।

-उबालना, भूनना, स्टीमिंग जैसी तकनीक अपनाएं

-बाहर का तला-भुना खाना हफ्ते में 1 बार से ज्यादा नहीं खाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।