एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताया- 'खराब ब्लड शुगर नहीं डायबिटीज की पहली निशानी होती है ये समस्या' aiims trained gastroenterologist explains diabetes first signs is not blood sugar know early gut warning signs, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताया- 'खराब ब्लड शुगर नहीं डायबिटीज की पहली निशानी होती है ये समस्या'

Gut Health Connected With Body: शरीर में होने वाली किसी भी समस्या की शुरुआत होने से पहले ही गट बहुत ही छोटे-छोटे लक्षण देती है। जिसे समझकर समय रहते समाधान किया जाए तो डायबिटीज से भी बचा जा सकता है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने बताया।

Sun, 28 Dec 2025 10:46 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताया- 'खराब ब्लड शुगर नहीं डायबिटीज की पहली निशानी होती है ये समस्या'

डायबिटीज होने का पहला लक्षण ब्लड शुगर लेवल का ज्यादा होना माना जाता है। लेकिन एम्स के ट्रेंड गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट सौरभ सेठी ने बताया कि डायबिटीज की पहली निशानी तो दरअसल, पेट के आसपास में छिपी होती है। गट को सेकेंड ब्रेन बोला जाता है और इसकी हेल्थ का असर डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी और यहां तक कि मूड पर भी होता है। लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग गट हेल्थ के खराब होने से जुड़े लक्षणों को तब तक इग्नोर करते हैं जब तक कोई बड़ी समस्या ना बन जाए। गट के ऐसे ही वार्निंग सिग्नल्स को पहचानने में मदद कर रहे हैं एम्स ट्रेंड गैस्टोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होने कुछ लक्षणों को बताया है जो बताते हैं कि आपकी गट की खराब है और उन्हें सही समय पर समझकर हेल्थ को ठीक किया जा सके।

गट देती है वार्निंग सिग्नल

डॉक्टर सेठी बताते हैं कि बॉडी किसी भी सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम से पहले ही छोटे वार्निंग सिग्नल्स भेजती है। गट इंबैलेंस का पहला लक्षण ब्लोटिंग नहीं होता। डॉक्टर एक्सप्लेन करते हैं कि ये रैंडम फूड सेंसिटिविटी हो सकती है, जो पहले आपको कभी नहीं हुई। आपकी गट कम्यूनिकेट करती है। इसलिए इस तरह के बदलावों को इग्नोर ना करें।

डायबिटीज का पहला लक्षण

उसी तरह से डायबिटीज होने का पहला लक्षण इंसुलिन रेजिस्टेंस नहीं होता। ये जिद्दी बेली फैट होता है जो बिना डाइट चेंज हुए ही बना रहता है। इसलिए पहले से ही डायबिटीज का डिटेक्शन करना जरूरी है।

ब्लड शुगर फ्लक्चुएशन

ब्लड शुगर को डायग्नोसिस करने से पहले ही पहचाना जा सकता है। खराब ब्लड शुगर कंट्रोल का पहला लक्षण डायबिटीज नहीं होता। ये शरीर में एनर्जी की कमी होती है जो खाने के मात्र दो घंटे बाद ही महसूस होने लगती है।

स्ट्रेस का पता भी चल जाता है पहले

यहां तक कि गट की मदद से स्ट्रेस का पता भी लग सकता है। स्ट्रेस ज्यादा होने का पता एंजायटी से नहीं चलता बल्कि जब लाइफ में हेक्टिक शेड्यूल होता है तो गट इशू बढ़ जाते हैं। हमारा गट और ब्रेन एक दूसरे से कनेक्टेड होते हैं। इसलिए पाचन के प्रोसेस में अंतर दिख रहा है तो ये आपके स्ट्रेस लेवल को बताता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दांत उखड़वाने से क्या आंखों की रोशनी होती है डैमेज? डेंटिस्ट ने दिया जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।