थायराइड होने पर नहीं खाएं ये 5 चीज, परहेज न करने पर बढ़ेगी समस्या 5 foods to avoid if diagnosed with thyroid, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

थायराइड होने पर नहीं खाएं ये 5 चीज, परहेज न करने पर बढ़ेगी समस्या

  • थायराइड की समस्या से बचाव के लिए दवाई के साथ ही सही खानपान बहुत जरूरी है। अगर किसी को ये बीमारी लग गई है तो उन्हें कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

Sun, 9 Feb 2025 01:44 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
थायराइड होने पर नहीं खाएं ये 5 चीज, परहेज न करने पर बढ़ेगी समस्या

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पीने की गलत आदतों के चलते ज्यादातर लोगों को अलग-अलग तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन बीमारियों में थायराइड सबसे कॉमन है। थायराइड होने पर कुछ जरूर हार्मोन बहुत ज्यादा या बहुत कम बनते हैं। थायरॉयड के कई प्रकार होते हैं। जिसमें हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरॉयडिटिस और हाशिमोटो थायरॉयडिटिस तक शामिल है। इस समस्या से बचाव के लिए दवाई के साथ खान-पान का सही ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यहां जानिए उन चीजों के बारे में जिनका परहेज थायराइड पेशेंट को करना चाहिए।

क्रुसिफेरस सब्जियां

क्रूसिफेरस सब्जियों में गोइट्रोजन बहुत ज्यादा होता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो ब्रोकली, पालक, पत्तागोभी और फूलगोभी खाने से बचें।

फाइबर से भरपूर खाने की चीजें

सेम, फलियां और सब्जियां जैसे रेशेदार खाने की चीजें हाइपोथायराइड पेशेंट में समस्या का कारण बन सकती हैं। हाई फाइबर डायट, जैसे कि हरी फलियां और साबुत अनाज, सामान्य पाचन तंत्र और शरीर की हाइपोथायरायडिज्म दवा को अवशोषित करने की क्षमता में दखल कर सकते हैं। इसलिए साबुत हरी फलियां जैसे खाने की चीजों से बचना चाहिए या इन्हें कम खाना चाहिए।

इंफ्लामेटरी खाने से बचें

हाइपरथायरायडिज्म में कई खाने की चीजों को सूजन बढ़ाने वाला माना जाता है। इन खाने की चीजों को ज्यादा खाने से थायरॉयड ग्रंथि में सूजन हो सकती है और स्थिति खराब हो सकती है। इसलिए स्ट्रॉबेरी, आड़ू, स्टार्चयुक्त खाना जैसे शकरकंद और कसावा से बचें इसके अलावा ज्यादा चीनी वाली चीजें शुगर लेवल और सूजन को बढ़ा सकती हैं।

हाइपोथायरायडिज्म में नट्स से परहेज

जिन लोगों को हाइपोथायरायडिज्म है, उन्हें बाजरा, मूंगफली या पाइन नट्स जैसे बहुत सारे नट्स खाने से बचना चाहिए।

सोया वाली खाने की चीजें

रिपोर्ट्स कहती हैं कि सोया वाली चीजें थायराइड दवा को ठीक से अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को बदल और प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सोया चंक्स, टोफू, सोय दूध जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थायराइड मरीजों के लिए वरदान हैं ये 15 चीजें, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।