थायराइड मरीजों के लिए वरदान हैं ये 15 चीजें, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका 15 Superfoods for thyroid patients Expert told how to eat them, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

थायराइड मरीजों के लिए वरदान हैं ये 15 चीजें, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका

  • थायराइड की समस्‍या से अगर आप भी जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट ने 15 ऐसे सुपरफूड बताए हैं जो आपको अपनी डायट में शामिल करने चाहिए। देखिए क्या हैं वह चीजें और उन्हें खाने का तरीका-

Sat, 30 Nov 2024 10:04 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
थायराइड मरीजों के लिए वरदान हैं ये 15 चीजें, एक्सपर्ट ने बताया खाने का तरीका

थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। खानपान में जरा सी लापरवाही से समस्या और बिगड़ सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर थायराइड के लिए 15 सुपरफूड बताए हैं। ये चीजें थायराइड की समस्‍या से राहत दिला सकती हैं।

ब्राजील नट्स- इसमें सेलेनियम होता है जो थायरॉइड फंक्शन के लिए जरूरी है। सुबह 2-3 ब्राजील नट्स खाएं।

कद्दू के बीज- इनमें जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो निष्क्रिय टी4 को एक्टिव टी3 में बदलने के लिए जरूरी है। इस नाश्ते में रोजाना 1 बड़ा चम्मच खाएं।

सनफ्लॉवर के बीज- सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, हेल्दी फैट, विटामिन बी और दूसरे मिनरल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। ये थायराइड हेल्थ स्वास्थ्य में मदद करते हैं। नाश्ते के रूप में रोजाना 1 बड़ा चम्मच इन बीजों का खाएं।

अमला- इसमें ज्यादा विटामिन सी होता है जो बालों, त्वचा और एनर्जी के लेवल में सुधार करता है। फल, पाउडर, जूस, कैंडी के रूप में आप इसे खा सकते हैं।

मखाने- यह थायराइड के मरीजों के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है, जो थायराइड से जुड़ी बड़ी समस्याओं को कम करता है। स्नैक्स के अलावा आप लड्डू, दूध में इनका इस्तेमाल करके खा सकते हैं।

ब्लू पी फ्लॉवर- यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये सूजन और तनाव को कम करता है। ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने के लिए ये बेस्ट है। ये फूल स्किन और बालों में सुधार करता है जो थायराइड की समस्या होने पर खराब हो सकते हैं। इसे चाय के रूप में पी सकते हैं।

घी- स्किन और बालों में रूखापन कम करने के लिए ये बेस्ट है। घी हार्मोनल संतुलन में मदद करता है। रोजाना सुबह के खाने में इसे ले सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया की सुवर्णप्राशन के रूप में रोजाना सुबह इसकी 2 बूंदें फायदेमंद हैं।

नारियल- थायराइड फंक्शन के लिए हेल्दी फैट है नारियल। खाना पकाने के तेल के रूप में नाश्ते के लिए फल के रूप में या नारियल पानी के रूप में इसे खा सकते हैं।

मूंग- थायराइड वाले लोगों के लिए प्रोटीन को पचाना सबसे आसान है। मांसपेशियों की मजबूती और एनर्जी के लिए ये बढ़िया है। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसे खाने में खाएं।

मोरिंगा- यह सुपरफूड थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। ये आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। पाउडर या कैप्सूल के रूप में इसका इस्तेमाल करें।

खजूर- ये पोषण और हार्मोनल संतुलन के लिए बढ़िया है। इसके लिए रोजाना 2-3 खजूर खाएं।

करी पत्ता- करी पत्ता में कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है जो थायराइड हार्मोन के लेवल को संतुलित करने में मदद करता है। चटनी, चाय या करी के रूप में इसे खा सकते हैं।

पिस्ता- यह कब्ज, मूड में बदलाव, अनिद्रा, सूखापन और तनाव जैसे थायराइड के लक्षणों को रोकने करने के लिए बेस्ट है। आप शाम के नाश्ते के रूप में मुट्ठी भर पिस्ता खा सकते हैं।

अनार- प्रजनन क्षमता, हृदय स्वास्थ्य, पाचन में सुधार और थायराइड ग्रंथि में सूजन को कम करने के लिए अनार अच्छा है। फल के रूप में हर हफ्ते 1-2 बार इसे खाएं।

धनिया- थायराइड रोगियों के लिए ये बेस्ट है। खाने में या धनिये के पानी के रूप में इसे खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या थायराइड को पूरी तरह ठीक कर सकते हैं, जानिए थायराइड से कैसे बचें
ये भी पढ़ें:थायराइड बढ़ने के इन लक्षणों पर कोई नहीं देता ध्यान, अनदेखा से होंगी कई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।