हेल्दी डाइट के बावजूद हीमोग्लोबिन कम रहता है तो 5 फूड कॉम्बिनेशन खाएं
Food Combination For Hemoglobin: हेल्दी डाइट लेने के बाद भी अगर शरीर में खून की कमी रहती है और डॉक्टर ने हीमोग्लोबिन कम बताया है तो गायनिक के बताए ये 5 फूड कॉम्बिनेशन को खाना शुरू कर दें। ये शरीर में आयरन को एब्जार्ब करने में मदद करेंगे।

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया की आधे से ज्यादा महिलाएं खून कमी से जूझ रही हैं। काफी सारी महिलाएं तो जो हेल्दी डाइट ले रहीं उनमे भी हीमोग्लोबिन की कमी देखी गई है। जिसका कारण शरीर में आयरन एब्जॉर्बशन की समस्या है। महिलाएं आयरन लोडेड फूड और सप्लीमेंट्स तो लेती हैं लेकिन ये शरीर में पूरी तरह से एब्जॉर्ब नहीं होते। आयरन शरीर में सही तरीके से पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि आयरन रिच के फूड के साथ कॉम्बिनेशन सही होने चाहिए। डॉक्टर तृप्ति रहेजा ने ऐसे ही 5 फूड कॉम्बिनेशन गिनवाएं हैं, जिन्हें रोजाना खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होगी।
पालक और नींबू
पालक एक आयरन रिच सोर्स है। लेकिन पालक में मोजूद आयरन शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाता। इसके एब्जॉर्बशन को बढ़ाने के लिए पालक की सब्जी में नींबू का रस थोड़ी मात्रा में मिलाकर खाएं। इससे आयरन तेजी से एब्जॉर्ब होगा।
चुकंदर, गाजर और मौसंबी का जूस
गाजर और चुकंदर में आयरन की मात्रा होती है और इसमे मौजूद आयरन को बॉडी में तेजी से एब्जॉर्ब होने के लिए मौसंबी का जूस मदद करेगा। मौसंबी में मौजूद विटामिन सी आयरन को शरीर में पहुंचाने में हेल्प करेगा। तो गाजर और चुंकदर के साथ मौसंबी का जूस जरूर पिएं।
गुड़ और चना
सबसे देसी और दादी-नानी के जमाने का ये नुस्खा शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है। गुड़ में आयरन होता है और वहीं चने में मौजूद प्रोटीन आयरन को हीमोग्लोबिन में कन्वर्ट करने के प्रोसेस को सपोर्ट कता है।
अनार और पंपकिन सीड्स
सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन अनार के आयरन को पूरी तरह से शरीर में एब्जार्ब करना चाहते है तो एक बाउल अनार के दाने में एक चम्मच पंपकिन सीड्स डालकर खाएं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पंपकिन सीड्स के साथ मिलकर हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में हेल्प करते हैं।
खजूर और बादाम
दो खजूर और 5 बादाम मिलाकर खाएं। खजूर और बादाम मिलकर रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन में इंपार्टेंट रोल प्ले करते हैं।
ध्यान रखें ये बात
ज्यादातर महिलाएं चाय और कॉफी ज्यादा पीती हैं लेकिन जब भी आयरन रिच फूड्स को खाएं तो एक घंटा पहले और बाद में चाय या कॉफी बिल्कुल ना पिएं, ये शरीर से आयरन को सोखने का काम करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन