सुबह के नाश्ते में 90% भारतीय करते हैं ये 5 गलतियां, डॉक्टर बोले- तभी बढ़ रहे शुगर-मोटापे जैसे रोग!
Health Tips: ज्यादातर भारतीय सुबह के नाश्ते में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ और एनर्जी लेवल पर बहुत नेगेटिव असर पड़ता है। डॉक्टर ने ऐसी 5 कॉमन मिस्टेक शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

सुबह का नाश्ता यानी ब्रेकफास्ट दिनभर की सबसे जरूरी मील होता है। रात भर की नींद के बाद आप अपनी बॉडी में जो डालते हैं, वो तय करता है कि पूरे दिन आपका एनर्जी लेवल कैसा रहेगा। इसलिए आपका ब्रेकफास्ट अच्छा होना बेहद जरुरी है। डॉ सलीम जैदी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं कि ब्रेकफास्ट दिन की पहली मील होता है और ये आपका मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल, दोनों को डिसाइड करता है। इसलिए अगर आप एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करते हैं पूरे दिन स्टेबल एनर्जी बनी रहती है। हालांकि ज्यादातर भारतीय सुबह के नाश्ते में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ और एनर्जी लेवल पर बहुत नेगेटिव असर पड़ता है। डॉक्टर ने ऐसी 5 कॉमन मिस्टेक शेयर की हैं, आइए जानते हैं।
सुबह खाली पेट चाय पीना
हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। बिना इसके तो उनकी नींद ही नहीं खुलती। हालांकि सुबह खाली पेट चाय पीना, मतलब एसिडिटी को बुलावा देना है। इसके अलावा ये आदत शरीर में डिहाइड्रेशन और स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल को बढ़ाने का भी काम करती है। वहीं कई लोगों को चाय पीने के बाद भूख भी कम लगती है।
नाश्ते में रोज पराठे खाना
पराठे एक कॉमन इंडियन ब्रेकफास्ट हैं, लेकिन रोज-रोज अगर आप पराठे बनाकर नाश्ते में खा रहे हैं, तो हेल्थ के लिए ये सही नहीं है। डॉ सलीम कहते हैं कि पराठे कार्ब्स हेवी होते हैं और इनमें प्रोटीन बिल्कुल लो होता है। पराठे खाने से पेट तो भर जाता है लेकिन इंसुलिन स्पाइक तेजी से होता है, वहीं दोपहर आते आते एनर्जी काफी डाउन होने लगती है, नींद आना शुरू हो जाती है और दिनभर एक भारीपन सा महसूस होता रहता है।
हेल्थ समझकर इंस्टेंट ओट्स खाना
वेट लॉस कर रहे हों या फिटनेस फ्रीक लोग हों, ब्रेकफास्ट में इंस्टेंट ओट्स खाना उन्हें हेल्दी लगता है। जबकि सच्चाई कुछ और है। डॉ सलीम कहते हैं कि ये काफी ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं, इनमें फाइबर तो ना के बराबर होता है लेकिन ये शुगर काफी तेजी से बढ़ाते हैं। वेट लॉस के लिए ओट्स खा रहे हैं, तो अभी बंद करना ज्यादा सेफ ऑप्शन है।
चाय के साथ बिस्किट या रस्क खाना
चाय अकेले पीने की बजाए लोग इसके साथ बिस्किट या रस्क खाना पसंद करते हैं। इससे पेट भी भर जाता है। लेकिन क्या ये हेल्दी है? डॉक्टर कहते हैं कि इनमें शुगर, मैदा और ट्रांस फैट भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप सुबह की शुरुआत इनके साथ कर रहे हैं, तो शुगर लेवल तेजी से स्पाइक होगा और मोटापा भी बढ़ेगा।
डाइटिंग के चक्कर में ब्रेकफास्ट स्किप करना
कई लोग सुबह का नाश्ता ही स्किप कर देते हैं। खासतौर से जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें लगता है कि ब्रेकफास्ट स्किप करने से वजन कम होने में मदद मिलेगी। जबकि ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, जंक फूड खाने की क्रेविंग बढ़ती है और जब आप खाना खाने बैठते हैं, तो अक्सर ओवरइटिंग कर लेते हैं। इसलिए सुबह एक हेल्दी और बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन