40 साल एक्सपीरिएंस वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया इस एक चीज से पता चलेगा कितना स्ट्रांग है आपका हार्ट? 40 year experience cardiologist reveals 1 thing can tell how strong your heart is, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

40 साल एक्सपीरिएंस वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया इस एक चीज से पता चलेगा कितना स्ट्रांग है आपका हार्ट?

How strong your heart is? हार्ट अटैक का खतरा हर दिन लोगों को डरा रहा है। ऐसे में 40 साल एक्सपीरिएंस वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल नहीं बल्कि इस एक चीज से पता लगा सकते हैं कि कितना स्ट्रांग आपका हार्ट है।

Sun, 4 Jan 2026 02:07 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
40 साल एक्सपीरिएंस वाले कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया इस एक चीज से पता चलेगा कितना स्ट्रांग है आपका हार्ट?

हार्ट अटैक के मामले बीते कुछ समय से काफी ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखना लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो गया है। कॉर्डियोलॉजिस्ट इन दिनों लोगों को हार्ट की केयर करने के बारे में ज्यादा से ज्यादा बता रहे हैं। इसी कड़ी में आशलोक अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया है कि अगर हार्ट की मजबूती चेक करनी है तो इस एक नंबर से पता किया जा सकता है। आप भी जान लें डॉक्टर ने किस नंबर के बारे में बताया।

इस नंबर से पता चलता है हार्ट कितना स्ट्रांग है

डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने बताया कि आपका हार्ट कितना स्ट्रांग है? अगर आप इसे पता करना चाहते हैं तो इसके लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर लेवल की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि दिल की मजबूती रेस्टिंग हार्ट रेट से पता चलती है।

क्या है रेस्टिंग हार्ट रेटॉ

इंसान जब बिल्कुल आराम की पोजीशन में होता है। ऐसे वक्त पर प्रति मिनट दिल कितनी बार धड़कता है। इसी को रेस्टिंग हार्ट रेट कहते हैं और दिल के धड़कने की गति सबसे सिंपल और सबसे तेज तरीका है हार्ट की फिटनेस को पता करने का।

कितनी हार्ट रेट हो सेफ

किसी भी एडल्ट इंसान में 60-80 प्रति मिनट दिल की धड़कन होना अच्छा होता है। वहीं अगर कोई इंसान रेगुलर एक्सरसाइज करता है या फिर स्पोर्ट्स मैन है तो उसकी हार्ट रेट करीब 40-50 के करीब होती है। सिंपल भाषा में समझें तो बिना ट्रेंड हार्ट 70 बार पंप करके उतना ही ब्लड वॉल्यूम पूरी बॉडी में भेजता है। वहीं एक्सरसआइज और फिजिकल वर्क करने वाली बॉडी में सेम वॉल्यूम में ब्लड हार्ट मात्र 40-50 बार पंप करके ही सेंड कर देता है। जिससे हार्ट कम एफिसिएंसी में ही काम को पूरा करता है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्ट कितना स्ट्रांग है।

लगातार रेस्टिंग हार्ट रेट के ज्यादा होने का कारण

अगर रेस्टिंग हार्ट रेट लंबे समय से ज्यादा है तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं

  • नींद की खराब क्वालिटी
  • डिहाइड्रेशन
  • क्रॉनिक स्ट्रेस
  • ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी
  • मेडिकल इश्यू

रेस्टिंग हार्ट रेट को कैसे सही रखें

रेस्टिंग हार्ट रेट को सही रखना है तो अपने रूटीन में इन चीजों को शामिल करें।

  • डेली एक्सरसाइज
  • माइंडफुल मेडिटेशन
  • हाइड्रेशन
  • हेल्दी न्यूट्रिशन फूड
  • क्वालिटी स्लीप

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम' दिल के डॉक्टर ने किया सावधान! इन लोगों को होता है रिस्क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।