'हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम' दिल के डॉक्टर ने किया सावधान! इन लोगों को होता है रिस्क
What is holiday heart syndrome, who is at risk: त्योहारों के सीजन में शादी-विवाह जैसे किसी खास आयोजन के समय खानपान और रूटीन में बदलाव, ज्यादा मात्रा में शराब पीने से काफी सारे लोगों को हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम का खतरा रहता है। जानें कौन लोग होते हैं रिस्क पर।

हार्ट अटैक का खतरा इन दिनों किसी भी एज ग्रुप के लोगों को हो सकता है। त्योहारों के सीजन में अगर आप ढेर सारी ड्रिंक, फूड्स और लेट नाइट पार्टी कर रहे हैं तो हो सकता है आप हार्ट अटैक के रिस्क पर है। इस रिस्क को हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम के नाम से जानते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग फेस्टिवल्स को आराम से एंज्वॉय करते है लेकिन कुछ लोगों को अचानक जोर से दिल धड़कने, हार्ट बीट तेज हो जाने या फिर हार्ट अटैक के दूसरे लक्षण दिख सकते हैं। जिन्हें इग्नोर करना ठीक नही है।
एचटी लाइफस्टाइल को दिए इंटरव्यू में पुणे के सहयाद्री सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जगजीत देशमुख ने हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम को एक्सप्लेन किया है और बताया है कि कौन रिस्क पर है और किस तरह के सेफ्टी के साथ त्योहारों का मजा लिया जा सकता है।
क्या है हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम और कौन है रिस्क पर
किसी बड़े त्योहार या फिर आयोजन के बाद किसी इंसान को अगर दिल की धड़कन में बदलाव महसूस हो रहा। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा ज्यादातर हाई कैलोरी फूड, जल्दी-जल्दी खाने और साथ ही एल्कोहल ज्यादा पीने की वजह से होता है। जिसकी वजह से स्लीप साइकल डिस्टर्ब होती है। वहीं बड़े आयोजन जैसे शादी-विवाह या फिर त्योहारों में स्ट्रेस मेजर रोल प्ले करता है। वहीं इस तरह के माहौल में अक्सर लोग महसूस हो रही दिक्कतों को इग्नोर करते हैं। जिसकी वजह से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है।
खास मौकों पर एल्कोहल पीना बढ़ा रहा खतरा
डॉक्टर ने बताया कि एल्कोहल की ज्यादा मात्रा दिल की धड़कन को सामान्य से ज्यादा कर देती है। जिससे रिस्क बढ़ जाता है। वहीं कुछ खास लोगों को इन चीजों का रिस्क ज्यादा होता है। जैसे जिन लोगों को हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओबेसिटी, थायराइड है या फिर पहले से ही किसी हार्ट डिसीज का शिकार हैं। और, ऐसे लोग जो नॉर्मली फिजिकली सुस्त होते हैं लेकिन किसी खास मौके पर ज्यादा फिजिकल एक्टिव हो जाते हैं या ज्यादा पीने लगते हैं। अचानक से हो रहा स्ट्रेस और कई बार ट्रैवलिंग या इवेंट अटेंड करने के चक्कर में दवाओं की डोज मिस कर देने से कॉर्डियोवस्कुलर रिस्क बढ़ जाता है।
हार्ट को किस तरह प्रोटेक्ट करें
किसी मेजर इवेंट, त्योहारों के टाइम पर अगर दिल तेजी से धड़क रहा, सीने में दर्द हो रहा, सांस लेने में तकलीफ हो रही, चक्कर, बेहोशी, सिर भारी लगने जैसी समस्या हो रही या फिर बिना वजह थकान महसूस हो रही या एंजायटी फील हो रही तो डॉक्ट देशमुख ने बताया कि कई बार इन लक्षणों को हाइपर एसिडिटी, स्ट्रेस या थकान मान लिया जाता है। जिससे मेडिकल हेल्प मिलने में देरी होती है।
डॉक्टर ने बताया इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टर देशमुख ने बताया कि किसी भी त्योहार या इवेंट के दौरान अपनी लाइफस्टाइल को जरूर फॉलो करें। खानपान और सेलिब्रेशन में थोड़ा संयम रखें। एल्कोहल सीमित मात्रा में पिएं, पानी पीते रहें, नींद पूरी करना जरूरी है, स्ट्रेस मैनेज करें और साथ ही फिजिकल एक्टीविटी जैसे वॉक जरूर करें।
अगर किसी को पहले से ही समस्याएं हैं और डॉक्टर ने दवा प्रिसक्राइब की है तो उसे नियम से खाएं और अचानक लाइफस्टाइल चेंज को इग्नोर करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन