20 मिनट की वॉक या 10 लाख की जिम? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद! 20 minutes walk daily vs expensive home gym cardiologist explains which is better for your heart health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

20 मिनट की वॉक या 10 लाख की जिम? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद!

क्या आपका भी यही मानना है कि हेल्दी रहने के लिए महंगे जिम और सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है? अगर हां, तो कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शैलेश की ये बात आपको जरूर जाननी चाहिए।

Fri, 7 Nov 2025 11:02 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
20 मिनट की वॉक या 10 लाख की जिम? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद!

आजकल हर कोई अपनी हेल्थ को ले कर काफी जागरूक हो गया है, जो कि अच्छी बात है। अपने खानपान से ले कर एक्सरसाइज रूटीन तक, लोग हर एक चीज का काफी ध्यान रखते हैं। कई लोग तो घर में लाखों रूपए की जिम, महंगे सप्लीमेंट्स तक ले आते हैं, लेकिन क्या वाकई आपको इन सभी चीजों की जरूरत है? क्या हेल्दी रहना सच में इतना एक्सपेंसिव है? कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शैलेश अपनी एक वायरल पोस्ट में बताते हैं कि कैसे महज 20 मिनट की वॉक आपके दिल के लिए ज्यादा फायदेमंद है, 10 लाख रुपए की जिम के मुकाबले। दरअसल कंसिस्टेंसी यानी नियमितता सबसे ज्यादा मायने रखती है, आप कितने पैसे लगा रहे हैं ये नहीं। आइए विस्तार में जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है।

होम जिम या वॉक, हार्ट के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ शैलेश के मुताबिक 20 मिनट की वॉक रोजाना करना ज्यादा फायदेमंद है, महंगी जिम के मुकाबले। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग घर में ही लाखों-लाखों रूपए के जिम इक्विपमेंट ले आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका इस्तेमाल बंद कर देते हैं। यहां सारा खेल कंसिस्टेंसी यानी नियमितता का है। यदि आप हफ्ते में एक बार इंटेंस वर्कआउट कर भी रहे हैं, तो उसका कोई फायदा नहीं। इसकी जगह रोजाना 20 मिनट की सिंपल वॉक ज्यादा फायदेमंद होगी।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है वॉक

डॉक्टर के मुताबिक वॉक भले ही एक सिंपल सी एक्टिविटी लग सकती है, लेकिन आपकी ओवरऑल हेल्थ के ये काफी फायदेमंद होती है। रोजाना 20 से 30 मिनट की गई ब्रिस्क वॉक, आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल लेवल को इंप्रूव करती है और वेट मैनेजमेंट में भी सपोर्ट करती है। वॉक के लिए आपको कोई स्पेशल प्लानिंग की भी जरूरत नहीं और हर उम्र के इंसान के लिए इसे फॉलो करना भी आसान है।

छोटे-छोटे हैक्स से डालें आदत

डॉ शैलेश अपनी पोस्ट में सलाह देते हैं कि अपनी वॉक को कैलेंडर में मार्क करें और हर दिन X का निशान लगाएं। जब ये निशान बढ़ने लगते हैं, तो मोटिवेशन खुद-ब-खुद आने लगती है। इसके अलावा आप अपने किसी दोस्त या साथी के साथ वॉक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इससे प्लान कैंसिल करना मुश्किल होगा और जाना आसान। साथ ही वॉक को ले कर अपनी सोच बदलें। पॉजिटिव एप्रोच रखेंगे तो नियमित रह पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फोर्टिज के डॉक्टर ने बताया, क्या अंडा खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है?
ये भी पढ़ें:फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या स्थिति के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।