कमजोर याददाश्त से लंग कैंसर तक, सिगरेट पीने से होने वाली 10 खतरनाक बीमारियां, ऑन्कोलॉजिस्ट ने चेताया 10 of the Worst Diseases Smoking Causes oncologist doctor sandeep nayak reveals, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

कमजोर याददाश्त से लंग कैंसर तक, सिगरेट पीने से होने वाली 10 खतरनाक बीमारियां, ऑन्कोलॉजिस्ट ने चेताया

सिगरेट पीने की लत लोगों को हर दिन बीमार कर रही है। स्मोकिंग करना थोड़ा कूल लग सकता है लेकिन इससे होने वाली बीमारियां बिल्कुल भी साधारण नहीं होती। चलिए बताते हैं स्मोकिंग से क्या बीमारियां होती हैं।

Wed, 4 Feb 2026 09:31 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
कमजोर याददाश्त से लंग कैंसर तक, सिगरेट पीने से होने वाली 10 खतरनाक बीमारियां, ऑन्कोलॉजिस्ट ने चेताया

सिगरेट-शराब पीना सेहत के लिए खतरनाक होता है और इनके पैकेट पर भी कैंसर का साइन बना रहता है, लेकिन फिर भी लोग स्मोकिंग की लत पाल रहे हैं। सिगरेट पीना कुछ लोगों को शौक में अच्छा लगता है, इसे लोग स्टाइल-स्वैग समझते हैं और कुछ को आदत लग जाती हैं। लेकिन सिगरेट पीने से आपके शरीर का बुरा हाल हो जाता है। स्मोकिंग न सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनती है, बल्कि कई अन्य बीमारियों को भी दावत देती है। सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट संदीप नायक और अमेरिकन लंग एसोसिएशन की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा सिगरेट पीने वालों को कई तरह की बीमारियों से जुझना पड़ता है। इसके साइड इफेक्ट्स शुरू में नहीं, लंबे समय बाद दिखते हैं। चलिए आपको बताते हैं सिगरेट पीने से शरीर को क्या खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।

सिगरेट से होने वाली बीमारियां-

1- लंग कैंसर

सिगरेट में टार, निकोटिन जैसे तत्व होते हैं, जो फेफड़ों की नसों में जम जाते हैं। टार जमने से सांस फूलना, खांसी, बलगम की समस्या लगातार बनी रहती है। भारत में 80 प्रतिशत लंग कैंसर से मामले सिगरेट पीने से जुड़े होते हैं।

2- मुंह-गले का कैंसर

सिगरेट पीने से मुंह और गले के कैंसर के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। सिगरेट का धुआं पहले मुंह की हल्की स्किन को डैमेज करता है और फिर गले में मौजूद नलियों को नुकसान पहुंचाजा है। इससे माउथ-थ्रोट कैंसर का खतरा बढ़ता है।

3- क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस COPD

क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस और COPD गंभीर बीमारी है, जो स्मोकिंग से फैल रही है। इसमें लगातार बलगम वाली खांसी, हल्का काम करने पर सांस फूलना, फेफड़ों की क्षमता को धीरे करना जैसे लक्षण शामिल हैं। ये कंट्रोल हो सकती है, ठीक कभी नहीं होती।

4- हार्ट से जुड़ी समस्या

हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाई बीपी, सीने में दर्द जैसा खतरा भारत में 4 गुना बढ़ चुका है। इसमें ज्यादातर केस स्मोकिंग करने वाले लोगों के होते हैं। सिगरेट का धुआं दिल की नसों को ब्लॉक कर देता है, ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा होता है।

5- ब्रेन स्ट्रोक

दिल के साथ दिमाग भी सिगरटे की चपेट में आ सकता है। लगातार स्मोकिंग करने से दिमाग इसे लत की तरह ले लेता है और धीरे-धीरे इसका धुआं नसों को ब्लॉकेज कर देता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

6- कमजोर याददाश्त

रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग सिगरेट पीते हैं, उनका दिमाग धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। ऐसे में याददाश्त कमजोर होने लगती है और लोग चीजें भूलने लगते हैं। स्मोकिंग करने से दिमाग सुस्त हो जाता है।

7- पेट-पाचन की समस्या

सिगरेट पीने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्या भी होती है। पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और गैस, एसिडिटी, अल्सर, कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

8- सेक्स प्रॉब्लम

स्मोकिंग ज्यादा करने से पुरुषों में सेक्स पावर, स्पर्म काउंट कम होने का खतरा बढ़ जाता है। पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी बीमारी हो जाती है।

9- प्रेग्नेंसी में दिक्कत

महिलाएं अगर सिगरेट पीती हैं, तो प्रजनन की क्षमता पर असर पड़ता है। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान और कंसीव करने में काफी परेशानी होती है। साथ ही बच्चे को कई बीमारियां होने का डर रहता है।

10- इम्यूनिटी पावर

सिगरेट रोजाना पीने से आपकी इम्यूनिटी दिन-ब-दिन कमजोर होता जा रही है। वीक इम्यूनिटी में रोजाना खांसी-जुकाम, एलर्जी, इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।

क्या करें-

सिगरेट छोड़ने के लिए कुछ आदतों को अपनाएं। अपने डेली रूटीन बदलें, जिससे सिगरेट की तलब कम हो। सिगरेट छोड़ने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ी टेंशन नहीं, रोज की छोटी चीजों से रहता है मेंटल स्ट्रेस, जानें कैसे निपटें?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।